PM Jan Dhan Yojana से आया है मैसेज.. क्लिक करने से पहले जान लें ये कांड, खाली न हो जाए बैंक अकाउंट

HIGHLIGHTS

PM Jan Dhan Yojana से जुड़ा कोई मैसेज आपको भी मिल है?

किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

अपने बचावे के लिए आपको क्या करना चाहिए।

PM Jan Dhan Yojana से आया है मैसेज.. क्लिक करने से पहले जान लें ये कांड, खाली न हो जाए बैंक अकाउंट

WhatsApp पर इस समय एक मैसेज बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज को अगर आप पढ़ते हैं तो इसमें लिखा है कि PM Jan Dhan Yojana 2026 का ऐप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिया गया है। इसके अलावा इस मैसेज में यह भी लिखा है कि उम्र के हिसाब से 50,000 से 2 लाख रुपये तक की Direct Financial Assistance आपको मिल सकती है। मैसेज यह भी दावा करता है कि Approved लोगों के Account में पैसे आने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा इस मैसेज में एक लिंक भी है, जिसपर क्लिक करने के लिए भी आपको कहा जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या आपको भी मिला है ऐसा कोई मैसेज?

अगर आपके पास भी यह मैसेज आया है, या किसी ने फॉरवर्ड किया है तो आपको इस मैसेज को तुरंत ही डिलीट कर देना चाहिए, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और लिंक पर क्लिक कर देते हैं तो हो सकता है कि आपका बैंक अकाउंट खाली ही हो जाए। यह मैसेज पूरी तरह से फेक है, इसपर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए। सरकार की Press Information Bureau यानि PIB ने भी आधिकारिक तौर पर इस मैसेज को एक फ्रॉड करार दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर PIB की ओर से क्या कहा गया है।

PIB ने मैसेज को लेकर क्या कहा?

PIB Fact Check ने X पर Post करके यह साफ किया है कि PM Jan Dhan Yojana किसी भी व्यक्ति को उनकी उम्र के आधार पर 50,000 से 2 लाख रुपये का Direct Cash Assistance देने की बात नहीं करता है। यह दावा पूरी तरह झूठा है और इसका असली स्कीम से कोई लेना देना नहीं है। PIB ने यह भी बताया कि PMJDY के तहत Eligible Account Holders को एक RuPay Debit Card दिया जाता है जिसमें 2 लाख रुपये तक का Accidental Insurance Cover मिलता है। लेकिन यह Insurance है, किसी भी तरह के कैश अमाउन्ट से इसका कोई लेना देना नहीं है। यह कोई ग्रांट नहीं है, सरकार की तरफ से सीधे पैसे नहीं दिए जाते, यह बस एक Insurance Benefit है जो Accidental Death या Disability की स्थिति में मिलता है।

Scam कैसे लोगों को लूट रहा है?

इस मैसेज में जो लिंक दिया गया है, उस पर क्लिक करने पर आप एक गलत वेबसाईट पर जाते हैं, इसके बाद आपसे इस वेबसाईट पर एक Beneficiary के तौर पर Register करने के लिए कहा जाता है और Personal Details आदि को भरने के लिए भी कहा जाता है, यहाँ आपसे आपके नाम के अलावा आपके आधार नंबर के साथ साथ आपके बैंक डिटेल्स आदि की भी मांग की जाती है।

इसी जानकारी का फायदा Fraudsters उठाते हैं, क्योंकि उनके हाथ आपकी सभी डिटेल्स लग जाती हैं और उनके लिए आपके बैंक अकाउंट को खाली करना बेहद ही आसान हो जाता है। हालांकि , इसके अलावा आपके साथ Identity Fraud भी हो सकता है। Message Forward करने से यह और ज्यादा लोगों तक पहुँचता है और Scammers का जाल और बड़ा होता जाता है।

खुद को कैसे बचाएं?

सबसे पहले अगर आप अपने आपको और अपने कारीबियों को इस तरह के फ्रॉड आदि से बचाना चाहते हैं तो आपको यह ध्यान में रखना है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना है। चाहे यह मैसेज आपके किसी जानने वाले से ही क्यों न आया हो। दूसरी बात, सरकारी योजनाओं में Easy Money या Direct Cash के वादे वाले मैसेज हमेशा Red Flag होते हैं, इन्हें Ignore करना ही समझदारी है।

किसी भी स्कीम की सच्चाई जाँचनी हो तो सीधे सरकार की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं। India.gov.in या PIB की Website पर जाकर आपको इस जानकारी को वेरीफाई करना है। इसके अलावा PIB का Fact Check Portal भी इसी काम के लिए है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile