10 रुपये में ‘स्टैन्ड वाले पंखे’ को बना लो ‘सुपर फास्ट कूलर’.. देसी जुगाड़ देखकर इंजीनियर्स भी हैरान

HIGHLIGHTS

क्या आप अपने तूफान पंखे से Cooler वाला फ़ील लेना चाहते हैं।

यहाँ आपको एक देसी जुगाड़ के बारे में हम जानकारी देने वाले हैं।

इस जुगाड़ को देखकर इंजीनियर्स भी हैरानी में पड़ चुके हैं।

10 रुपये में ‘स्टैन्ड वाले पंखे’ को बना लो ‘सुपर फास्ट कूलर’.. देसी जुगाड़ देखकर इंजीनियर्स भी हैरान

भारत जैसे देश में सभी के पास AC के पैसे नहीं होते हैं और सभी लोग कूलर भी नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अपने अपने स्तर पर अलग अलग देसी जुगाड़ करने लगते हैं। ये सभी जुगाड़ या तो फ्री में ही कर लिए जाते हैं या उन्हें 10-20 रुपये के आसपास का खर्च होता है। अगर आप भी अपने घर में AC और Cooler को अफोर्ड नहीं कर सकते हैं तो आपको इस देसी जुगाड़ को जरूर करके देखना चाहिए। इसमें आपके लगभग लगभग 10 रुपये के आसपास ही खर्च होने वाले हैं, इसके अलावा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च नहीं करना है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बस आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपके घर में एक तूफान पंखा होना चाहिए जो चल रहा हो। इस देसी जुगाड़ के साथ आप अपने घर में पड़े तूफान पंखे को कूलर में बदल सकते हैं, इसके लिए आपको केवल और केवल दो पुरानी बोतलें चाहिए और इसके अलावा कुछ तार और कुछ स्टिक की जरूरत है। इसके बाद जो होगा उसे देखकर आप भी हैरान हो जाने वाले हैं। इतने सामना के बाद ही आपका पंखा आपको कूलर वाली ठंडी हवा कहीं और कभी भी देने के लिए तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं कि यह क्या जुगाड़ है जिसे आप अपने हाथों से अपने घर पर ही अपने पंखे के साथ करके अपने पंखे को कूलर का रूप दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कूलर में लगा दो ये एक आइटम.. AC हो जाएगा फेल, हार्डवेयर की दुकान पर 100 रुपये में मिलेगा

इस देसी जुगाड़ के लिए क्या क्या चाहिए?

अगर आप इस जुगाड़ को घर पर करना चाहते हैं और अपने तूफान पंखे को कूलर जैसा बनाना चाहते हैं तो आपको उसके लिए अपने घर पर पड़े कुछ पुराने सामान को इस्तेमाल करना है। इसके बाद इंजीनियर्स भी हैरानी में न पड़ जाएँ तो कहना है। किन चीजों की जरूरत होने वाली है।

  • एक तूफान पंखा यानि स्टैन्ड वाला फैन
  • दो प्लास्टिक की बोतल (छोटी हो या बड़ी)
  • दो लकड़ी की छड़ें या स्टिक
  • बर्फ के टुकड़े
  • कुल खर्च 10 रुपये के आसपास (बर्फ खरीदने के लिए)

कैसे बनाएं यह देसी कूलर?

सबसे पहले आपको अपने घर में पड़ी दो चोटी या बड़ी बोतल लेनी है। इन दोनों में ही आपको छोटे छोटे छेद कर लेने हैं। अब आपको दोनों ही बोतल को पीछे से काटकर यानि बॉटम से काटकर उस कटे पार्ट को वहीं जोड़ देना है। इसके बाद आपको इन दोनों ही बोतल को स्टिक और तार की मदद से इस तूफान पंखे के ठीक पीछे यानि जाली के ठीक पीछे उल्टा करके बांध देना है, यानि ढक्कन को नीचे की ओर बंद करके रखना है। अब इन दोनों ही बोतल में जहां से इन्हें काटा था, उसी जगह से इनमें बर्फ के तूकड़े डाल देने हैं और कटे हुए भाग को फिर से जोड़ देना है। इसका मतलब है कि अब पंखे का मुंह अगर आपकी ओर है तो उसके ठीक पीछे बर्फ से भरी दो बोतल दोनों ही तरफ बंधी हुई होनी चाहिए। इसके बाद आपको पंखे को ऑन कर देना है। अब जब हवा पीछे से पंखे की ओर आएगी तो वह बर्फ से होती हुई आप तक आएगी और ऐसे में आपको ठंडी हवा मिलने वाली है।

नोट: यह पूरा आर्टिकल इस वीडियो से प्रेरित है!

कैसे काम करेगी ये ट्रिक?

वैसे तो मैंने आपको बता ही दिया है कि आखिर ये ट्रिक कैसे काम करने वाली है, लेकिन आइए एक बार फिर से और ठीक से समझते हैं। असल में, पंखे की तेज हवा इन बर्फ भरी ठंडी बोतलों से टकराती है तो हवा ठंडी होकर आगे की तरफ आती है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कूलर में हवा ठंडे पानी से गुजरकर ठंडी होती है। जिन्होंने यह जुगाड़ आजमाया उन्होंने कहा कि सच में कूलर जैसा एहसास होता है। आपको इस ट्रिक को आजमाते हुए कुछ बातों का खास ध्यान रखना है। आइए इनके बारे में भी जानते हैं।

इस देसी जुगाड़ को अपनाते हुए किन बातों का खास ध्यान रखें?

अगर आप इंजीनियर्स को हैरान कर देने वाली इस ट्रिक को अपने पंखे के साथ अजमानें जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको ज्यादा ठंडी हवा मिलने वाली है।

  • बोतलें पंखे के जितनी करीब होंगी उतनी ज्यादा ठंडी हवा आएगी।
  • Freezer की पक्की बर्फ ज्यादा देर तक चलती है बाजार की कच्ची बर्फ जल्दी पिघलती है।
  • अगर बोतलों में पानी के साथ नमक मिलाकर जमाएं तो बर्फ और देर तक टिकेगी।
  • कमरे में थोड़ी हवा आने दीजिए यानि खिड़की थोड़ी खुली रखिए।

यह जुगाड़ किन लोगों के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है?

जिनके घर में पहले से स्टैन्ड वाला फैन है और कूलर खरीदने का बजट नहीं है उनके लिए यह जुगाड़ किसी वरदान से कम नहीं है। किराए के घर में रहते हैं और AC नहीं लगवा सकते उनके लिए भी यह बेहतरीन है।

अंत में, अगर आप ज्यादा पैसे खर्च किये बिना अपने घर को ठंडी हवा से भरना चाहते हैं तो यह जुगाड़ आपका काम केवल 10 रुपये में ही कर देने वाला है। ये 10 रुपये भी आपको केवल और केवल बर्फ खरीदने के लिए खर्च करने हैं। अगर आप बर्फ को घर में ही जमा रहे हैं तो आपको यह 10 रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप फ्री में इस जुगाड़ को आजमा सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile