Middle East Conflict: खाड़ी देशों में तनाव के बीच भारतीय दूतावासों की एडवाइजरी, नोट कर लें ये जरूरी बातें
मिडल-ईस्ट में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बाद खाड़ी देशों में स्थित भारतीय दूतावासों ने भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर दी है।
किन देशों में जारी हुई एडवाइजरी? सम्पूर्ण डिटेल्स यहाँ मौजूद हैं।
अबू धाबी में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि, किसी भी तरह की अनावश्यक यात्रा से बचें, बेहद सतर्क रहें।
मिडल-ईस्ट में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बाद खाड़ी देशों में स्थित भारतीय दूतावासों ने भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर दी है। रिपोर्ट्स आदि के अनुसार, हालिया मिलिट्री ऐक्टिविटी और हमलों के बाद स्थिति बिगड़ता देख ऐसा किया गया है। भारतीय मिशनों ने नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने को कहा है, इसके अलावा इस समय किसी भी तरह की यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई है और सभी निर्देशों का पालन भी करने को कहा गया है। एडवाइजरी के साथ साथ बहुत से व्हाट्सएप और आपातकाल की स्थिति में इस्तेमाल में लिए जाने वाले नंबर भी शेयर किए गए हैं। हम नीचे आपको उन सभी की जानकारी देने वाले हैं।
Surveyकिन देशों में जारी हुई एडवाइजरी?
आइए जानते हैं कि आखिर किन किन देशों में एडवाइजरी जारी कर दी गई है और सावधानी बरतने को लेकर सलाह आदि दी गई है। नीचे हम आपको सभी के बारे में भी डिटेल्स देने वाले हैं।
Emergency contact details of the Consulate General of India in Jeddah are as follows:
— India in Jeddah (@CGIJeddah) February 28, 2026
· WhatsApp No. : + 966 536209704
· Landline No. : 00 966 126648660 / 00 966 12 2614093
· Mobile No. : +966 556122301
· Toll Free No. : 800 244 0003
· Email :… https://t.co/OH3lVwtlNb
United Arab Emirates (UAE)
अबू धाबी में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि, किसी भी तरह की अनावश्यक यात्रा से बचें, बेहद सतर्क रहें, स्थानीय प्रशासन और दूतावास की ओर से जारी किए जाने वाले सभी निर्देशों का पालन करें। दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका कामकाज सामान्य रूप से जारी रहने वाला है। इसके अलावा कुछ आपातकालीन नंबर भी शेयर किए गए हैं, जिन्हें आपको अभी नोट कर लेना चाहिए।
- टोल-फ्री: 800-46342
- व्हाट्सएप: +971543090571
- ईमेल: pbsk.dubai@mea.gov.in/ca.abudhabi@mea.gov.in
Saudi Arabia की ओर से भी कुछ रियायतें जारी की गई हैं, आइए इनके बारे में भी जानते हैं। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी है। इसके अलावा नंबर भी जारी किए हैं।
- 24×7 हेल्पलाइन: 00-966-11-4884697
- व्हाट्सएप: 00-966-542126748
- टोल फ्री: 800 247 1234
- ईमेल: cw.riyadh@mea.gov.in
IMPORTANT ADVISORY pic.twitter.com/8ylOzmVlmM
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) February 28, 2026
Jordan में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से भी ऐसी ही नंबर जारी किए गए हैं।
- आपातकालीन संपर्क: 00962-770 422 276
Bahrain में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से भी कुछ ऐसा ही किया गया है।
- 24×7 हेल्पलाइन: 00973-39418071
Palestine: Ramalla स्थित भारतीय प्रतिनिधि कार्यालय ने भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने और स्थानीय आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन करने को कहा है। इसके अलावा नंबर भी जारी किया गया है।
- किसी भी स्थिति में: +970592916418
- repoffice@mea.gov.in
- cons.ramallah@mea.gov.in
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile