AC को इस तरह से चलाने से आधा हो सकता है बिजली बिल..99% लोग नहीं जानते ये जुगाड़

HIGHLIGHTS

क्या आप अपने एसी को आज तक अंधेरे में ही चला रहे हैं?

बिजली का बिल बचाने के लिए क्या आपने AC का ये जुगाड़ ट्राई किया है?

99% लोग इस बारे में जानते ही नहीं हैं।

AC को इस तरह से चलाने से आधा हो सकता है बिजली बिल..99% लोग नहीं जानते ये जुगाड़

गर्मियों में या मॉनसून में भी कोई भी अपने घर में पैर रखते ही सबसे पहले एसी के बटन को ऑन करता है, यही आजकल सभी का पहला काम हो गया है। हालांकि, जो गलती इस समय की जाती है, वह बिजली के भारी भरकम बिल में तब्दील हो जाती है, असल में, इस समय सभी यह करते हैं कि एसी को ऑन करने के साथ भी इसे कूल या कूलिंग मोड पर डाल देते हैं, ऐसा लोग इसलिए भी करते हैं क्योंकि गर्मी ज्यादा होती है और घर में जाने के बाद के माहौल को थोड़ा खुशनुमा बनाने के लिए लोगों के जहन में यही बैठ होता है। ऐसा करने से कमरा तो जल्दी ठंडा होता है, लेकिन इसके बहुत से नुकसान भी हैं, जो बिजली के बिल के तौर पर तो आप देखते ही हैं, इसके अलावा आप इसे एसी में आने वाली कुछ खराबियों के तौर पर भी देखते होंगे। इसपर एक्स्पर्ट्स का कहना है कि जो किया जा रहा है वही गलत है, यानि कूल मोड पर सीधे एसी को चलाना सही प्रैक्टिस नहीं है। अब सही क्या है इसके बारे में 99% लोग जानते ही नहीं हैं। आइए तो जानते हैं कि आखिर करना क्या चाहिए, जिससे एसी पर होने वाले बिजली के खर्च को कम किया जा सके।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एक्स्पर्ट्स की राय?

Experts के मुताबिक AC ऑन करते ही सीधे कम तापमान पर जाने के बजाए यानि कूल पर जाने के बजाए एसी को कुछ समय देना चाहिए और इसे फैन मोड पर चलाना चाहिए। असल में, Cool Mode चलाने से कंप्रेसर पर अचानक से ही दबाव पड़ता है, यह दबाव भी कम नहीं बेहद ज्यादा होता है। इससे मशीन को शुरुआत में ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन अगर पहले 5 से 10 मिनट फैन मॉडल पर एसी को चला लिया जाए तो कमरे का तापमान पहले निर्मल होता है इसके बाद अगर आप कूल मोड पर जाते हैं तो एसी अच्छे से काम करता है और ज्यादा ठंडा करता है।

क्यों जरूरी है फैन मोड पर एसी को चलाना?

AC जब कूलिंग करता है तो उसके अंदर नमी जमा होने लगती है। अगर AC बंद करने से पहले फैन मोड पर ना चलाया जाए तो यह नमी फंगस और बदबू में बदल जाती है और इसके बाद क्या होता है आप जानते हैं। इसीलिए एक्स्पर्ट्स सलाह देते हैं कि AC बंद करने से पहले 10 से 15 मिनट फैन मोड जरूर चलाएं। इससे अंदर की नमी सूख जाती है और AC से आने वाली हवा ज्यादा साफ और फ्रेश भी बनी रहती है। आमतौर पर देखा जाए तो आपको एसी चलाने के बाद और बंद करने से पहले इसे फैन मोड पर चलाना चाहिए।

समय पर एसी की सर्विसिंग भी बेहद जरूरी

अब अगर आप सोच रहे हैं कि केवल फैन मोड चलाने से ही आपका एसी ठीक रहेगा और लंबे समय तक काम करता रहने वाला है तो आप गलत भी हो सकते हैं। असल में, बिजली का बिल अगर आप बचाना चाहते हैं तो आपको एसी का सम्पूर्ण ध्यान रखना चाहिए, इसमें एसी की सर्विसिंग भी शामिल है। अगर फ़िल्टर और अंदर के हिस्सों में धूल जमा हो जाए तो कूलिंग वैसे ही कम हो जाती है, ऐसे में बिजली की खपत भी बढ़ने लगती है।

इसे लेकर भी एक्सपर्ट ऐसा कहते हैं कि साल में कम से कम दो बार आपको किसी प्रोफेशनल से एसी की सर्विस जरूर करानी चाहिए। अगर आप खुद घर पर फ़िल्टर साफ करते हैं तो हर दो से तीन हफ्ते में उसकी सफाई जरूर करें। इससे एयर फ़्लो अच्छा हो जाता है, इसके बाद एसी भी लंबे समय तक बिना किसी समस्या के चलता रहता है।

यह एक बहुत छोटी सी आदत है लेकिन इसका असर बड़ा हो सकता है और इसका सबसे बड़ा फायदा बिजली का बिल घटाना है। AC ऑन करते वक्त पहले कुछ मिनट फैन मोड ऑन कर दें और इसके बाद बंद करने से पहले भी इसे कुछ देर के लिए ऑन कर दें। इससे न सिर्फ बिजली का बिल कम होगा बल्कि आपका AC भी लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करता रहने वाला है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: ग्राहकों की निकल पड़ी..LPG सिलेंडर की डिलीवरी अब करेगा Swiggy Instamart, खाने के जैसे मँगवा सेकेंगे गैस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile