भारत के सबसे बड़े क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म Swiggy Instamart ने आज ही आधिकारिक रुप से यह जानकारी अपने ग्राहकों से साझा कि है की Swiggy Instamart ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी (HPCL) के साथ एक पार्टनरशिप स्थापित कि है जिसके तहत अब LPG सिलिंडर Swiggy Instamart के माध्यम से डिलीवर होंगे. इस लॉन्च के साथ ही HPCL के सबसे नए 10 किलो के HP नव्या का भी लॉन्च हो चुका है. अगर आप भी इस नई सुविधा के बारे में और जानना चाहते हैं तो यहां हैं इस से जुड़ी सारी डिटेल्स.
Surveyकब शुरु होगी यह सर्विस?
Swiggy Instamart का यह कहना है की यह सुविधा ग्राहकों के लिए सबसे पहले बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा. इस सुविधा के चलते ग्राहक हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी (HPCL) का सबसे नया 10 किलो का कम्पोजिट सिलिंडर HP नव्या खरीद पाएंगे. यह एक ऐसा सिलिंडर है जो काफी सुरक्षा के साथ आता है और इसमें जंग लगने जैसी दिक्कतें भी नहीं आती हैं और इसके अनोखे डिज़ाइन के साथ यूजर्स आराम से इसके गैस का स्तर भी देख सकते हैं.
Swiggy’s Instamart launches LPG cylinder delivery in partnership with HPCL
— Harsh Upadhyay (@upadhyay_harsh1) July 15, 2026
Interesting move pic.twitter.com/u9F8GBr1iG
कैसे इस्तेमाल करें यह सुविधा?
यूजर्स Swiggy Instamart पर लॉग इन करके अपने पसंद का 10 किलो वाला सिलिंडर या 5 किलो का सिलिंडर चुन सकते हैं और इसका ऑर्डर कर सकते हैं. इसके साथ ही इसे पहली बार खरीदने पर यह एक नए सिलिंडर की खरीद मानी जाएगी और उसके बाद जब यह सिलिंडर खाली हो जाए तब ग्राहक अपना खाली सिलिंडर वापिस करके इसे री-फिल करा सकते हैं. यह ऑर्डर्स HPCL के डिलीवरी नेटवर्क से डिलीवर किए जाएंगे और इनके साथ आम तौर पर मिलने वाला प्रूफ ऑफ डिलीवरी भी मिलेगा.
इस सुविधा के बारे में बात करते हुए Swiggy Instamart के CEO अमितेश झा ने कहा कि “Instamart ने अपने नेटवर्क को काफी बढ़ाया है और कई मामलों में Instamart लोगों की रोज़ की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका है. अब HPCL के साथ Swiggy Instamart लोगों के घरों तक आसानी से और सावधानी से LPG सिलिंडर लाने के काम में जुट गई है.”
यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: 15 जुलाई को फिर लुढ़का सोने का भाव, चांदी में धुआंधार गिरावट, ताज़ा रेट जानें
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
