Digit.in

अब हर 1 तारीख को नहीं होगी किराये की टेंशन, ऐसे करें पेमेंट और चुकाएं 45 दिन में

Highlights

आज हम आपको मोबिक्विक (Mobikwik) पर क्रेडिट कार्ड से मकान का किराया देने के बारे में बता रहे हैं

क्रेडिट कार्ड से किराया देते हैं तो आपको 2.36 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज देना होगा

जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कैसे करें

अब हर 1 तारीख को नहीं होगी किराये की टेंशन, ऐसे करें पेमेंट और चुकाएं 45 दिन में

आज के समय में ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग न करते हों। देश में बहुत सी कंपनियां क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने का काम करती हैं। कई कॉल्स तो आपको भी क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आते ही होंगे। कुछ लोगों को क्रेडिट कार्ड रखना एक झंझट लगता है तो बहुत से लोगों के लिए ये काफी काम आने वाला रास्ता बन गया है। खासकर ऐसे लोगों के लिए जो अपनी सैलरी आने या से पहले कुछ खर्चे करना चाहते थे लेकिन उसके लिए उन्हें किसी से उधार लेने या जरूरतों को टालने की आवश्यकता पड़ती थी। 

हालांकि, अब ऐसा नहीं है, क्रेडिट कार्ड आपकी बहुत से कामों में मदद करता है जिसमें से एक है आपके घर का किराया देना। अब आप सही तारीख को ही अपने घर का किराया चुका सकते हैं। बाजार में बहुत से मोबाइल ऐप्स हैं जो आपको क्रेडिट कार्ड से रेंट देने की सहूलियत देते हैं। आज हम आपको मोबिक्विक (Mobikwik) पर क्रेडिट कार्ड से मकान का किराया देने के बारे में बता रहे हैं। 

अगर आप Mobikwik ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड से किराया देते हैं तो आपको 2.36 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज देना होगा लेकिन इसके साथ ही आपको कैशबैक या रिवार्ड पॉइंट्स भी मिल जाते हैं। 

क्रेडिट कार्ड से किराया देने पर कर सकते हैं अधिक बचत 

जैसा कि हम जानते हैं क्रेडिट कार्ड की पेमेंट के लिए आमतौर पर 40-45 दिन मिलते हैं। इस तरह आप अपने किराये की रकम को कहीं ओर इन्वेस्ट कर सकते हैं और कमाई कर सकते हैं। चाहें तो क्रेडिट कार्ड से किए गए भुगतान को EMI में बदलवा सकते हैं। अगर आप किराये को भी EMI के जरिए देते हैं तो ट्रांजेक्शन पर कैशबैक या रिवार्ड पॉइंट भी मिलेंगे। 

how to pay rent

आखिर Credit Card से कैसे दें किराया?

  • क्रेडिट कार्ड से किराया देने के फायदे तो हमने सुन लिए, लेकिन अब रेंट पे (Pay Rent) कैसे करें? आगे हम आपके इस सवाल का जवाब देने वाले हैं। 
  • सबसे पहले Mobikwik ऐप खोलें। 
  • यहां दिए गए ऑल सर्विसेज के विकल्प पर जाएं। 
  • अब क्रेडिट कार्ड जॉन सेक्शन में जाकर पे रेंट के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • यहां मकान मालिक का बैंक अकाउंट नंबर या UPI ID एंटर करें। 
  • इसके बाद किराये की राशि डालें। 
  • अब पेमेंट मोड क्रेडिट कार्ड चुन कर पेमेंट कर दें। इस तरह आप क्रेडिट कार्ड से किराया दे पाएंगे। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles