Samsung Galaxy Unpacked 2023: किन प्रोडक्ट्स से उठेगा पर्दा? ऐसे देखें लाइव इवेंट

Samsung Galaxy Unpacked 2023: किन प्रोडक्ट्स से उठेगा पर्दा? ऐसे देखें लाइव इवेंट
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy Unpacked 2023, 1 फरवरी को यानि कल आयोजित होने वाला है

इवेंट यूट्यूब, ट्विटर और सैमसंग के चैनल्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा

इवेंट में Galaxy S23 सीरीज और Galaxy Book 3 सीरीज लॉन्च की जाएंगी

Samsung Galaxy Unpacked इस साल के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले कंज्यूमर टेक इवेंट्स में से एक है। यह इवेंट San Francisco में 1 फरवरी को आयोजित होगा जहां Samsung Galaxy S23 सीरीज के साथ लैपटॉप्स की Galaxy Book 3 सीरीज को अनपैक किया जाएगा। अनपैक्ड इवेंट को यूट्यूब, ट्विटर और सैमसंग के अन्य आधिकारिक चैनल्स पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 15 हजार की छूट! आ चुका है iPhone 14 और iPhone 14 Plus को घर लाने का सुनहरा मौका

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 में क्या पेश किया जा सकता है?

Samsung S23 Ultra

यह पुष्टि की गई है कि Galaxy S23 सीरीज एक कस्टमाइज्ड स्नैप्ड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जिसे हाई क्लॉक स्पीड परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया गया है। 

हाल ही में लीक हुए प्रोमो मटीरियल में S23 सीरीज के वेरिएंट्स और उनके कलर ऑप्शंस सामने आए हैं। Galaxy S23 Ultra-बोटैनिक ग्रीन कलर में उपलब्ध होने उम्मीद है जबकि Galaxy S23 Plus-मिस्टी लाईलैक कलर और Galaxy S23-कॉटन फ्लॉवर कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। 

तीनों वेरिएंट्स एक AMOLED पैनल के साथ आने की संभावना है जिनके स्क्रीन साइज अलग-अलग हो सकते हैं। Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra के डिस्प्ले साइज क्रमश: 6.1-इंच, 6.6-इंच और 6.8-इंच हो सकते हैं। 

Samsung Galaxy S23 Ultra में एक 200MP कैमरा दिया जा सकता है जो सैमसंग के नए ISOCELL HP2 सेंसर से लैस होने की संभावना है। डिवाइस बेहतर नाइट मोड आउटपुट और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 30fps पर 4K पोर्ट्रेट वीडियोज़ रिकॉर्ड करने में सक्षम होने की काफी संभावना है। रूमर्स बताते हैं कि डिवाइस एक नाइट विजन कैमरा से लैस होगा।  

यह भी पढ़ें: Samsung Pay में किया जा रहा है सबसे बड़ा बदलाव, सुविधाओं में भी होगी बढ़ोतरी

आखिर में, अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Book 3 सीरीज को भी पेश किया जाएगा जो Galaxy Book3 Pro, Galaxy Book 3 Pro 360, Galaxy Book 3 360 और Galaxy Book 3 Ultra को शामिल करती है।   

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 को कहां देखें?

इवेंट 1 फरवरी, 2023 को San Francisco, संयुक्त राज्य में आयोजित किया जाएगा। यह यूट्यूब, ट्विटर और सैमसंग के अन्य आधिकारिक चैनल्स पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। आप इस इवेंट को यूट्यूब पर देख सकते हैं जो कि 1 फरवरी के लिए शेड्यूल किया गया है। इवेंट इस दिन 11:30PM IST पर लाइव होने की संभावना है जैसा कि शेड्यूल्ड स्ट्रीम में दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आए OneUI5.1 के फीचर्स, कैमरा से लेकर बैटरी तक जानें सब कुछ…

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo