Aadhaar Bio-Lock के 5 बड़े फायदे, 90% लोग अभी भी नहीं जानते

Aadhaar Bio-Lock के 5 बड़े फायदे, 90% लोग अभी भी नहीं जानते

आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रहा, बल्कि बैंक, सिम कार्ड, सरकारी योजना, KYC आदि के अलावा लगभग हर जरूरी काम में इसका इस्तेमाल होता है। यहीं से खतरे की भी शुरुआत होती है क्योंकि अगर किसी तरह आपका बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट या आइरिस) किसी गलत हाथ में चला गया, तो आपके नाम पर गलत काम भी हो सकते हैं। इसलिए सरकार ने एक बहुत जरूरी फीचर को आधार कार्ड के साथ बहुत पहले ही जोड़ ड़िया था, इसे हम Aadhaar Biometric Lock के तौर पर जानते हैं। आज हम आपको इसके बारे में बताने के साथ साथ यह भी बताने वाले हैं कि इसके फायदे क्या होता हैं और इसे कैसे एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके अलावा इससे जुड़े कई सवालों के जवाब भी आपको मिलने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या करता है ये फीचर, जो लोग अब तक नहीं जानते हैं!

ये फीचर क्या करता है? आइए इसे डीटेल में जानते हैं। असल में, जब आप अपना आधार बायोमेट्रिक लॉक कर देते हैं, तो कोई भी व्यक्ति आपके फिंगरप्रिंट या आंख की स्कैन से कोई भी ऑथेंटिकेशन नहीं कर सकता है। यानी अगर कोई आपके अंगूठे की कॉपी बनाकर बैंक से पैसे निकालने या सिम लेने की कोशिश भी करे, तो सिस्टम उसे सीधे रिजेक्ट कर देगा। आजकल जो साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे स्कैम चल रहे हैं, उनसे बचने के लिए ये फीचर बहुत काम का है। आसान भाषा में आपके आधार कार्ड को इस्तेमाल में लेने के लिए आपकी मोहलत की भी जरूरत होने वाली है।

क्या बायोमेट्रिक लॉक करने पर आधार काम करना बंद कर डेटा है?

यह वो सवाल है, जिसका जवाब हर कोई तलाश रहा है। इसे लेकर बहुत सी भ्रांतियाँ भी हैं कि आधार ही काम करना बंद कर देता है, वगैरह वगैरह। हालांकि, बायोमेट्रिक लॉक होने के बाद भी आप OTP से आधार वेरिफिकेशन किया जा सकता है। इसका मतलब है कि अगर OTP आ रहा है तो कोई भी दिक्कत नहीं है। जरूरत पड़ने पर आप 10 मिनट के लिए बायोमेट्रिक को टेम्परेरी अनलॉक भी कर सकते हैं, और समय खत्म होते ही ये अपने आप फिर से लॉक हो जाता है।

कैसे आधार कार्ड में बायोमेट्रिक किया जा सकता है लॉक?

आप बड़ी ही आसानी से आधार कार्ड में बायोमेट्रिक को लॉक-अनलॉक कर सकते हैं। इसके दो तरीके हैं। आइए एक एक करके इनके बारे में जानते हैं।

अगर आप मोबाइल से करना चाहते हैं, तो mAadhaar ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलते ही आपको Biometric Lock का ऑप्शन नजर आने वाला है। इसपर क्लिक करें, अपना आधार नंबर डालें, इसके बाद आपको एक OTP मिलने वाला है, जैसे ही आप इस OTP को दर्ज करते हैं तो आपका बायोमेट्रिक लॉक हो जाता है। बिल्कुल ऐसे ही आप इसे mAadhaar App से अनलॉक भी कर सकते हैं।

अगर आप ऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप वेबसाइट पर जाकर भी ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। Aadhaar Services में Lock/Unlock Biometrics ऑप्शन मिलने वाला है। यहाँ भी आप OTP के साथ बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।

इसके अलावा, अगर आप ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा चाहते हैं तो आपको Virtual ID (VID) का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको हर जगह असली आधार नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आधार कार्ड में बायोमेट्रिक लॉक करने के फायदे क्या हैं?

अब जैसे कि हम जान चुके हैं कि आधार कार्ड में बायोमेट्रिक लॉक एक सिक्युरिटी फीचर है। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने फिंगरप्रिन्ट, आइरिस और फेस डेटा के किसी भी प्रकार से गलत इस्तेमाल को रोक सकते हैं। लॉक आधार कार्ड का इस्तेमाल किसी के द्वारा भी करना असंभव है। इसका मतलब है कि आपकी पर्मिशन के बिना आपके आधार कार्ड से कोई भी गड़बड़ नहीं हो सकती है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी फ्रॉड से बच जाते हैं। बैंकिंग में होने वाले आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल से भी बच सकते हैं। अगर आप भी अपनी और अपने आधार की सुरक्षा को चारचौबंद करना चाहते हैं तो आपको अभी के अभी अपने आधार कार्ड में बायोमेट्रिक लॉक लगा लेना चाहिए।

इस आर्टिकल में एआई इमेजेस का इस्तेमाल किया गया है!

यह भी पढ़ें: केवल OTP से नहीं होंगे ऐसे ट्रांजैक्शन, DigiLocker से देना होगा कन्फर्मेशन, 1 अप्रैल से हो रहा बड़ा बदलाव

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo