Gold Silver Prices Today (29 अप्रैल 2026): सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी 6500 रुपये टूटी, आज का ताज़ा रेट

Gold Silver Prices Today (29 अप्रैल 2026): सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी 6500 रुपये टूटी, आज का ताज़ा रेट

Gold Silver Prices Today (29 अप्रैल 2026): अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर सोने की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है, जिसके कारण बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह करीब 0.07% की गिरावट के साथ 109 रुपये नीचे आकर 1,49,918 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,800 रुपये की गिरावट के बाद 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स के साथ) पर आ गया। इससे पहले सोमवार को इसका बंद भाव 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कमजोरी देखने को मिली, जहां हाजिर सोना गिरकर 4,586.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,51,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,48,782 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

ध्यान देने वाली बात है कि इसी साल 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,334 रुपये90,672 रुपये1,13,340 रुपये11,33,400 रुपये
22 कैरेट13,849 रुपये1,10,792 रुपये1,38,490 रुपये13,84,900 रुपये
24 कैरेट15,107 रुपये1,20,856 रुपये1,51,070 रुपये15,10,700 रुपये

एक दिन पहले सोने का हाल

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 1,800 रुपये कमजोर होकर करीब 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9% शुद्धता वाला सोना 1.15% गिरकर 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स के साथ) रहा, जबकि सोमवार को यह 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में भी सोना 95.37 डॉलर (करीब 2.04%) की गिरावट के साथ 4,586.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

चांदी का ताजा भाव

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी वैश्विक तनाव के चलते उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 6,500 रुपये गिरकर 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स के साथ) पर आ गई।

MCX पर चांदी का वायदा भाव भी लगभग 0.1% गिरावट के साथ 245 रुपये नीचे आकर 2,37,100 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,37,345 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। IBJA के अनुसार बुधवार सुबह चांदी का भाव घटकर 2,36,541 रुपये प्रति किलो रह गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी का रेट लगभग 2,60,000 रुपये प्रति किलो बताया गया है।

ध्यान देने वाली बात है कि 29 जनवरी 2026 को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका था।

एक दिन पहले चांदी का हाल

मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 6,500 रुपये की गिरावट के साथ 2.44 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले यह 2,50,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 2.33 डॉलर (करीब 3.09%) गिरकर 73.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

इस तरह घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतें फिलहाल दबाव में बनी हुई हैं, और आगे भी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: SIM New Rule: 60 या 90 दिन…बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहता है SIM? जानें कब दूसरे को दे दिया जाएगा नंबर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo