SIM New Rule: 60 या 90 दिन…बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहता है SIM? जानें कब दूसरे को दे दिया जाएगा नंबर

HIGHLIGHTS

SIM इनएक्टिव होने पर रुक सकते हैं जरूरी काम

बिना रिचार्ज करीब 90 दिन तक चलता है नंबर

समय पर रिचार्ज नहीं किया तो नंबर हो सकता है बंद

SIM New Rule: 60 या 90 दिन…बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहता है SIM? जानें कब दूसरे को दे दिया जाएगा नंबर

SIM Deactivation Rule: आज के समय में मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल करने तक सीमित नहीं रह गया है. यह बैंकिंग, OTP, UPI और सोशल मीडिया जैसे कई जरूरी कामों से जुड़ा होता है. ऐसे में अगर आपका SIM बंद हो जाता है, तो कई जरूरी सेवाएं एक साथ रुक सकती हैं. यही वजह है कि SIM को एक्टिव रखना अब जरूरत बन चुका है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार अगर लंबे समय तक किसी SIM पर कोई रिचार्ज या एक्टिविटी नहीं होती तो टेलीकॉम कंपनियां धीरे-धीरे उसकी सेवाएं बंद करना शुरू कर देती हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि बिना रिचार्ज के कितने दिन तक सिम एक्टिव रहता है.

कितने दिन तक एक्टिव रहता है SIM?

आमतौर पर कोई SIM बिना रिचार्ज के करीब 90 दिनों तक एक्टिव रह सकता है. इस दौरान कंपनियां आपको कॉल या मैसेज के जरिए लगातार अलर्ट भेजती रहती हैं, ताकि आप समय रहते रिचार्ज कर लें. लेकिन, इस दौरान भी अगर आप रिचार्ज नहीं करवाते हैं तो आगे का स्टेप शुरू होता है.

धीरे-धीरे बंद होता है SIM

SIM बंद होने की प्रक्रिया एकदम अचानक नहीं होती है. शुरुआत में आपकी आउटगोइंग कॉल और SMS सेवाएं बंद कर दी जाती हैं. इसके बाद कुछ समय तक इनकमिंग कॉल और मैसेज चलते रहते हैं. अगर इस दौरान भी रिचार्ज नहीं किया गया, तो इनकमिंग सेवाएं भी बंद हो जाती हैं और आपका नंबर पूरी तरह नेटवर्क से कट जाता है.

SIM बंद होने के बाद क्या होता है?

अगर SIM लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं किया जाता, तो कंपनी उस नंबर को परमानेंटली डिएक्टिवेट कर देती है. इसके बाद वही नंबर किसी दूसरे यूजर को दिया जा सकता है. यानी आपका नंबर हमेशा के लिए खो सकता है, जो आगे चलकर बैंकिंग और अन्य सेवाओं में बड़ी समस्या बन सकता है.

नंबर को एक्टिव कैसे रखें?

SIM को चालू रखने के लिए बहुत बड़े कदम उठाने की जरूरत नहीं होती. बस समय-समय पर छोटा रिचार्ज करते रहे और SIM का इस्तेमाल करते रहे. कंपनी के अलर्ट मैसेज को नजरअंदाज करना भी सही नहीं है, क्योंकि वही आपको पहले से चेतावनी देते हैं.

सिम एक्टिव रखना जरूरी

SIM को एक्टिव रखना अब सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि जरूरत है. अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं, तो बाद में OTP, बैंकिंग या UPI जैसे जरूरी काम अटक सकते हैं. इसलिए समय पर रिचार्ज करना अपने नंबर को सुरक्षित रखने का सबसे आसान और सही तरीका है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo