AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

HIGHLIGHTS

Daikin Split AC पर मिल रहे हैं बड़े डिस्काउंट

1.5 टन मॉडल्स में जबरदस्त डील्स शुरू

कम बजट से लेकर प्रीमियम तक सभी ऑप्शन उपलब्ध

AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

AC OFFER: गर्मी तेजी से बढ़ रही है और अगर आप नया Split AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही समय है. Daikin के कुछ अच्छे ऑफर्स इस वक्त ऑनलाइन मिल रहे हैं. Amazon पर प्रीमियम AC भी डिस्काउंट में उपलब्ध हैं. आइए आपको AC पर मिलने वाली डील के बारे में बताते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Daikin AC की खासयित

कंपनी दावा करती है कि भारत में Daikin का नाम भरोसे के साथ जुड़ा हुआ है. इनके इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की खपत कम रखते हैं और लंबे समय तक चलते हैं. तेज गर्मी हो या बार-बार बिजली जाना, ये AC जल्दी कूलिंग देने के लिए जाने जाते हैं.

इसके अलावा PM 2.5 फिल्टर एयर क्वालिटी बेहतर करने में मदद करता है, जो आज के समय में जरूरी हो गया है. नए मॉडल्स में सेल्फ-क्लीनिंग फीचर और ऑटोमैटिक एयर फ्लो एडजस्टमेंट भी मिलता है, जिससे बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है.

बजट में एंट्री: 0.8 टन Split AC

अगर आपका कमरा छोटा है, तो 0.8 टन वाला Daikin Split AC लगभग 24,990 रुपये में मिल रहा है. इस पर करीब 31 प्रतिशत का डिस्काउंट है और बैंक ऑफर से 2,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. यह छोटे बेडरूम या स्टडी रूम के लिए सही रहता है और इसमें PM 2.5 फिल्टर, इकॉनोमी मोड और डुअल एयरफ्लो फ्लैप्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.

मिड रेंज ऑप्शन: 1.5 टन Inverter AC

मीडियम साइज रूम के लिए 1.5 टन का 3-स्टार inverter AC करीब 36,990 रुपये में उपलब्ध है. यह मॉडल बड़े कमरे को भी आराम से ठंडा कर देता है और inverter टेक्नोलॉजी की वजह से बिजली की खपत भी कंट्रोल में रहती है. इस पर करीब 34 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है और बेसिक फीचर्स जैसे स्ट्रांग एयरफ्लो और एयर फिल्ट्रेशन इसमें शामिल हैं.

सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.

प्रीमियम ऑप्शन: 1.5 टन 5-स्टार मॉडल

अगर आप लंबे समय तक बिजली का बिल कम रखना चाहते हैं, तो 1.5 टन 5-स्टार मॉडल लगभग 48,490 रुपये में मिल रहा है. इसमें Dew Clean टेक्नोलॉजी दी गई है, जो AC को अंदर से साफ रखती है और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखती है. यह थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन लंबे समय में पैसे बचाता है. साथ में 2,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है.

खरीदने से पहले क्या ध्यान रखें

AC खरीदते समय सबसे बड़ी गलती लोग यही करते हैं कि बिना सोचे समझे टन चुन लेते हैं. अगर कमरे के हिसाब से सही टन नहीं लिया, तो या तो कूलिंग खराब मिलेगी या बिजली का बिल बढ़ेगा.

स्टार रेटिंग, इंस्टॉलेशन चार्ज, कॉपर कंडेंसर, वारंटी और आपके शहर में सर्विस सेंटर की उपलब्धता जरूर चेक करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Apple में बड़ा बदलाव, CEO पद से Tim Cook का इस्तीफा, अब 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी संभालेगा ये दिग्गज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo