PF Account के साथ भूलकर भी न करें ये गलती अटक सकती है पेंशन और ब्याज का पैसा..EPFO ने जारी कर दी चेतावनी
EPFO ने PF Account को लेकर एक चेतावनी जारी कर दी है।
PF Account में एक गलती से पेंशन और ब्याज का पैसा अटक सकता है।
PF Account में क्या गलती करने से पूरी तरह बचना चाहिए।
EPFO PF Account Update News: हमारे देश में एक बड़ी जनसंख्या नौकरी करती है। अब अगर आप निजी कंपनियों के साथ काम करते हैं तो जाहिर तौर पर आपका PF कटता होगा। अगर यह सब हो रहा है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी और जानकारी भरी हो सकती है। असल में, EPFO की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करके PF Account Holders को एक चेतावनी दी है। यहाँ सभी PF Account धारकों से यह कहा गया है कि अगर आपके जॉइनिंग डेट के साथ साथ अगर एग्जिट डेट में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या छोटी सी भी कोई गलती है तो भविष्य में आपके लिए यह परेशानी खड़ी कर सकता है। इसका मतलब है कि पेंशन और उसपर मिलने वाले ब्याज के पैसों से मिलने वाले फायदे कहीं न कहीं प्रभावित हो सकते हैं। इसी कारण अभी चेक कर लीजिए और अगर आपको कोई भी गलती मिलती है तो उस गलती को आपको अभी के अभी सुद्धा लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि आखिर आप PF Account की इस गलती को कैसे सुधार सकते हैं। यहाँ हम आपको सम्पूर्ण जानकारी डीटेल में देने वाले हैं।
Survey
इसके पहले ही किन आपको बताना शुरू करें कि आपको कैसे, किसके द्वारा अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेट को सही करना है, आइए इसके पहले यह जान लेते हैं कि आखिर ये दोनों ही देत इतनी क्यों जरूरी हैं कि इनके कारण आपके पेंशन और ब्याज के पैसे अटक सकते हैं।
A small mistake in your Date of Joining or Exit can impact your future benefits.
— EPFO (@officialepfo) April 4, 2026
Don’t ignore it….
Check and correct your details today.
Secure your PF and pension.
Scan to learn more.#EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa pic.twitter.com/xawlyCcsYt
क्यों इतनी जरूरी होती है जॉइनिंग और एग्जिट डेट?
असल में, आप जानते ही हैं कि हर एक चीज का कोई न कोई मतलब होता है, जैसे हमने आपको PAN Card के उदाहरण से समझाया था कि आपकी पूरी की पूरी डिटेल्स एक नंबर में छिपी होती है। ऐसे ही जॉइनिंग और एग्जिट डेट भी बेहद ही ज्यादा जरूरी होती हैं। जॉइनिंग डेट ये बताती है कि आपने नौकरी कब और किस दिन से शुरू की थी, इसके अलावा आपने नौकरी कब छोड़ दी यह आपकी एग्जिट डेट बताती है। इन दोनों ही डेट्स के हिसाब से यह तय होता है कि आपने कितने समय के लिए PF में अपना योगदान दिया है और आपका कितना पैसा बन रहा है। इसी हिसाब से आपको पेंशन दी जाती है और अगर यही सब गड़बड़ है तो आपके पैसे आपको गलत रिकॉर्ड के कारण गलत ही मिलने वाले हैं। ऐसा भी हो सकता है कि इस गलती के कारण आपका पेंशन का पैसा और इसके साथ ही इसपर आपको मिलने वाला ब्याज भी प्रभावित हो जाए। इसलिए ही आपको यह सुनिश्चित करना है कि यह दोनों ही डेट एकदम सही होना चाहिए।
अगर कुछ गलत है तो उसे कैसे सही करें?
अब अगर आपको यह ठीक करना है और आपको यह जानकारी नहीं है कि आखिर कहाँ से इस गलती को ठीक किया जा सकता है तो आइए जानते हैं कि आखिर आपको करना क्या होगा।

- सबसे पहले UAN Portal पर लॉगिन करें।
- इसके बाद आपको मैनेज सेक्शन पर जाना होगा, यहाँ आपको मार्क एग्जिट वाला ऑप्शन मिलने वाला है।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप डेट दर्ज कर सकते हैं, इसके अलावा आपको नौकरी छोड़ने के कारण को भी दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको आधार OTP मिलने वाला है, इसे दर्ज करके वेरीफाई करें।
- यह करने के बाद आपको सबमिट बटन पर टैप कर देना होगा।

इस प्रक्रिया को अपनाने के बाद आप अपने एग्जिट डेट को अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, यह भी सुनिश्चित करें कि जो आपने डेट डाला है, वही डेट आपके employer के पास भी दर्ज होना चाहिए। यह डेट अगर अलग अलग होता है तो आपको दिक्कत आ सकती है। ऐसे में इसका खास ध्यान रखें कि आप जो डेट डाल रहे हैं वो एकदम सही होनी चाहिए।

अगर जानकारी अपडेट नहीं है तो क्या नुकसान हो सकते हैं?
अब एक अहम सवाल है यहाँ पर उठता है जो शुरू से ही आपके लिए बेहद जरूरी है कि अगर किसी भी कारण यह दोनों ही डेट गलत है तो क्या नुकसान हो सकते हैं। क्या आपके PF के पैसे पर रोक लग सकती है या आपको कोई अन्य दिक्कत आ सकती है। यहाँ हम आपको सभी परिणाम यहाँ बताने वाले हैं कि आखिर हो क्या क्या सकता है।

- अगर आपकी यह सब डिटेल्स सही नहीं हैं तो सबसे पहले आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है।
- इसके अलावा आपको पैसे मिलने में भी देरी हो सकती है।
- अगर कहीं नई नौकरी जॉइन कर रहे हैं तो आपको पैसे ट्रांसफर करने में दिक्कत आ सकती है।
- पेंशन के आंकड़ों में गलती हो सकती है। यानि पैसा काम ज्यादा हो सकता है।
- इसके साथ साथ अंतिम सेटलमेंट भी प्रभावित हो सकता है।
इस तरह की समस्या या दिक्कत आदि से अगर आप बचना चाहते हैं तो आपको पता ही है कि आखिर आपको क्या करना है। ऊपर पूरी जानकारी आपको मुहैया करवा दी गई है। आइए अब जानते है कि आप कैसे अपने PF रिकॉर्ड को कैसे जांच सकते हैं।
अपना PF रिकॉर्ड कैसे जाँचे?
हो सकता है कि आपने लंबे समय यह जांच ही न की हो कि आखिर आपका PF Account में क्या चल रहा है तो आइए आज आपको इसका भी तरीका बताते हैं कि कैसे यह जांचा जा सकता है। यहाँ आप स्टेप बाय स्टेप देखने वाले हैं कि आखिर आपके अकाउंट में चल क्या रहा है। आप अपनी पासबुक को भी चेक कर सकते हैं।

- इसके लिए भी आपको सबसे पहले UAN Portal पर जाना होगा या आप Umang App का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यहाँ आप लॉगिन करके आगे बढ़ सकते हैं और आपको यहाँ View Service History वाले सेक्शन को तलाशना है।
- जैसे ही आपको यह सेक्शन मिल जाता है तो आप अपने जॉब की डिटेल्स को यहाँ देख सकते हैं। इसके अलावा आपको यहाँ अपने PF Record भी सम्पूर्ण जानकारी मिलने वाली है।
- आप यहाँ अपनी जॉइनिंग डेट से लेकर एग्जिट डेट और अन्य सभी डिटेल्स को भी चेक कर सकते हैं।
- पासबुक के लिए भी आपको इसी प्रोसेस को करना है, लेकिन उसके लिए आपको पासबुक ऑप्शन का चुनाव करना होगा।

इस तरह से आपको अपनी समस्या के समाधान के साथ यह भी जाँचने के मौका मिलेगा कि इस समय आपके अकाउंट में कितना पैसा है और इसपर आपको कितना ब्याज दिया गया है। आज ही अपनी सम्पूर्ण डिटेल्स को ठीक करना सुनिश्चित करें। एक जरूरी बात आपको अपने PF Account को अपने आधार कार्ड के साथ लिंक करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो आपको अभी इस प्रक्रिया को भी अंजाम देना चाहिए, ऐसा करने से अन्य प्रकार की कुछ समस्याओं से आप बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Aadhaar में जन्मतिथि बदलनी है? घर बैठे ऐसे करें DOB अपडेट, जानें आसान स्टेप्स
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile