Aadhaar में जन्मतिथि बदलनी है? घर बैठे ऐसे करें DOB अपडेट, जानें आसान स्टेप्स
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का आसान तरीका मिल चुका है।
घर बैठे किन दस्तावेजों के साथ जन्मतिथि बदली जा सकती है।
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने के नए नियम क्या हैं।
Aadhaar Card Date of Birth Update News: हम बहुत पहले ही यह जान चुके थे कि आधार कार्ड हमारे जीवन के लिए कितना जरूरी दस्तावेज बन चुका है। आज के समय में आधार कार्ड बैंकिंग के लिए, सरकारी योजनाएँ का लाभ उठाने के लिए इसके अलावा सरकार से LPG पर कभी कभी मिलने वाली सब्सिडी के लिए और लगभग लगभग सिम खरीदने से लेकर हर एक काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। अब ऐसे में अगर इसमें कोई भी मिस्टैक या गड़बड़ होती है तो आपके ये सभी काम रुक सकते हैं। इस कारण ही आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट रखना बेहद ही जरूरी है। आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर आप कैसे आधार कार्ड में अपने डेट ऑफ बर्थ यानि जन्मतिथि को कैसे बदल सकते हैं। या अपडेट कर सकते हैं। हो सकता है कि आपके आधार में डेट ऑफ बर्थ सही तो अगर इसमें कुछ भी गलती आपक बाजार आए तो उसे आजकल आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको किन दस्तावेजों की जरूरत होती है, साथ साथ आपको कितने पैसे देने होते हैं। इसके अलावा आप कितनी बार आधार कार्ड में अपनी देत ऑफ बर्थ को अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा आधार अपडेट को लेकर आए नए नियम क्या कहते हैं।
Survey
आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ (जन्मतिथि) ठीक करने के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि अभी तक आप आधार कार्ड में अपडेट किसी एक दस्तावेज के साथ कर सकते थे, लेकिन अभी हाल ही में नियम चेंज हो चुके हैं। ऐसे में आपको अब कुछ जरूरी और सपोर्टिव दस्तावेज देने ही होते हैं, आइए इनकी लिस्ट देख लेते हैं। असल में, अगर आप अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि को अपडेट करने वाले हैं तो आपको इसके लिए अपने बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होने वाली है। आप जन्म प्रमाण पत्र के साथ अपनी डेट ऑफ बर्थ को ठीक कर सकते हैं।

हालांकि, नए नियम के अनुसार अगर ऐसा आप एक बार कर चुके हैं तो आप दोबारा ऐसा नहीं कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी भी कारणवश पहले आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत थी तो इसे आगे दिए गए दस्तावेजों की मदद से अपडेट किया जा सकता है। आपको बर्थ सर्टिफिकेट चाहिए होता है। इसके अलावा अगर आप पासपोर्ट को लगाएं तो भी काम बन सकता है। 10वीं की मार्कशीट के साथ भी काम बन जाने वाला है। इसके अलावा आप अपने PAN Card के साथ भी आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को अपडेट कर सकते हैं।

डेट ऑफ बर्थ को आधार कार्ड में कैसे बदलें?
अगर आप अपने डेट ऑफ बर्थ को बदलना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन प्रावधान नहीं है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होता है। आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपने नजदीकी सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको आधार अपडेट कर रहे आधिकारिक से अपने आधार में क्या बदलना है कि जानकारी देनी है। इसके बाद आपके वह 50 रुपये की फीस के साथ जरूरी दस्तावेज लेने वाला है और आपके आधार में डेट ऑफ बर्थ का अपडेट कर देने वाला है। इसके बाद आपको ट्रेकिंग के लिए एक स्लिप भी जाने वाली है। इससे आप यह ट्रेक कर सकते हैं कि आपके द्वारा की गई रीक्वेस्ट कितने समय में पूरी हो जाने वाली है और सभी किस स्टेज पर है। मेरे ख्याल से इस काम में लगभग लगभग 2 हफ्ते के आसपास का समय लग सकता है?

आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ अपडेट रखना क्यों जरूरी है?

अगर आप आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को अपडेट नहीं करवाते हैं तो आप जानते ही हैं कि यह एक जरूरी दस्तावेज है, ऐसे में डेट ऑफ बर्थ अन्य डॉक्युमेंट्स से मैच न करने के कारण आपके काम रुक सकते हैं। इसी कारण आपको अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि को अपडेट रखना बेहद ही ज्यादा जरूरी है।

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile