बस Cooler में डाल दो ये वाला आइटम.. फिर AC तक हो जाएगा फेल, मिलेगी ‘तूफ़ानी ठंडी हवा’
इस आइटम से आपका Cooler वाकई AC बन जाने वाला है।
ये आइटम आमतौर पर कम ही लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन..
इससे आपका पुराना से पुराना कूलर AC को फेल कर सकता है।
गर्मियों के शुरू होते ही इंटरनेट पर अलग अलग तरह के जुगाड़ (खासकर कूलर से जुड़े जुगाड़ वाले वीडियो) वायरल होना शुरू हो जाते हैं। इन दिनों भी एक अलग ही टाइप का जुगाड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कूलर में Dry Ice डालकर ऐसी कूलिंग मिल रही है, जो आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। इस ट्रिक को अगर आप अपनाते हैं तो देख सकेंगे कि Cooler से सफेद धुआँ निकल रहा है, हवा बर्फ जैसी ठंडी हो रही है और जिसपर पर भी यह पड़ रही है, वह AC को पूरी तरह से भूल जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह जुगाड़ क्या है और यह कैसे AC को फेल करने के साथ साथ गर्मी से आपका पीछा छुड़ा सकता है।
SurveyCooler वाले इस जुगाड़ को करने से पहले नोट कर लें ये बात
यह जुगाड़ जितना दिलचस्प दिखता है, उतना ही इसके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। Dry Ice कोई सामान्य बर्फ नहीं है। यह जमा हुआ Carbon Dioxide है और इसके साथ कुछ बातें ऐसी हैं जो अगर नजरअंदाज कर दीं तो मामला ठंडक की जगह मुसीबत में बदल सकता है। ऐसे में आपको इस ट्रिक को अपने कूलर में इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ के फेंक ना देना ‘पुरानी बोलत’..गर्मी में वरदान हैं ये.. Cooler को बना देती हैं AC का बाप
Dry Ice क्या है और कैसे काम करती है?
बहुत से लोग Dry Ice को सामान्य बर्फ का ही कोई फैंसी वर्जन समझते हैं। लेकिन असल में यह दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है। सामान्य बर्फ जमा हुआ पानी होता है जिसका तापमान 0 डिग्री सेल्सियस होता है। Dry Ice जमा हुआ Carbon Dioxide यानि CO2 गैस होता है और इसका तापमान होता है माइनस 78.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक होता है।
इसका मतलब यह है कि यह सामान्य बर्फ के मुकाबले 78 डिग्री ज्यादा ठंडी होती है। अब इतनी ठंडी चीज कूलर में जाएगी तो ठंडक तो मिलेगी ही। लेकिन Dry Ice की एक और खास बात है और यही वह बात है जो इसे अलग और थोड़ा सावधान रहने वाला बनाती है। यह पिघलता नहीं है। जब Dry Ice गर्म होता है तो यह सीधे ठोस से गैस बन जाता है, इस प्रक्रिया को Sublimation कहते हैं। यानी पानी नहीं बनता, सीधे CO2 गैस बनती है और हवा में घुल जाती है।
कूलर में Dry Ice डालने पर होता क्या है?
जब Dry Ice कूलर के पानी के संपर्क में आती है तो एक शानदार प्रतिक्रिया होती है। Dry Ice तेजी से Sublimate होने लगता है, यानी CO2 गैस बनने लगती है। यह ठंडी-ठंडी गैस पानी के ऊपर तैरती है और जब कूलर का पंखा चलता है तो यही बेहद ठंडी हवा कमरे में आने लगती है। वीडियो में जो सफेद धुआँ दिखता है वह दरअसल ठंडी CO2 गैस के कारण हवा में मौजूद नमी का संघनन है, ठीक वैसे ही जैसे सर्दियों में मुँह से भाप निकलती है।
Dry Ice को पानी में डालना और बिना पानी के डालना दोनों तरीके काम करते हैं। पानी में डालने पर Sublimation तेजी से होता है और ठंडक जल्दी मिलती है। बिना पानी के भी Dry Ice धीरे-धीरे Sublimate होता रहता है लेकिन कूलिंग थोड़ी धीमी होती है। तो जुगाड़ काम करता है, यह बात सच है। लेकिन अब आते हैं असली मुद्दे पर।
Dry Ice के इस्तेमाल के दौरान किस बात का ध्यान रखें!
Dry Ice जब Sublimate होता है तो CO2 गैस बनती है। यह गैस हवा से भारी होती है और नीचे की तरफ जमा होती रहती है। खुले और हवादार जगह पर यह कोई बड़ी समस्या नहीं है क्योंकि गैस फैलकर पतली हो जाती है। लेकिन बंद कमरे में यह खतरनाक हो सकती है। जब कमरे में CO2 की मात्रा बढ़ जाती है तो ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है। शुरुआत में सिर दर्द और चक्कर आता है। अगर CO2 बहुत ज्यादा हो जाए तो साँस लेने में तकलीफ होने लगती है। यह बात खासकर छोटे कमरों में और उन घरों में ज्यादा खतरनाक है जहाँ खिड़कियाँ कम हैं या बंद रहती हैं।
इसके अलावा Dry Ice को कभी भी हाथ से नहीं छूना चाहिए। माइनस 78.5 डिग्री की चीज को नंगे हाथ से पकड़ने पर तुरंत Frostbite हो सकता है, इसका मतलब है कि स्किन जल सकती है, इस दौरान आग से जलने जैसा ही दर्द होता है बस इसमें गर्मी की जगह ठंड काम करती है। एक और जरूरी बात, Dry Ice को कभी भी बंद डिब्बे या Airtight Container में न रखें। CO2 गैस जमा होने पर दबाव इतना बढ़ जाता है कि डिब्बा फट सकता है।
क्या घर में इस्तेमाल करना चाहिए ये जुगाड़?
अगर आप भी अब इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो जवाब हाँ है, लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है।
अगर कमरे में खिड़की है और वेंटिलेशन अच्छा है, खिड़की खुली रख सकते हैं, कमरा बड़ा है और Dry Ice ज्यादा मात्रा में नहीं डाल रहे तो यह जुगाड़ काफी मजेदार और असरदार है। लेकिन अगर कमरा छोटा है, खिड़कियाँ बंद रहती हैं या घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं तो यह जोखिम मोल लेना समझदारी नहीं है।
कैसे सही तरीके से इस्तेमाल की जा सकती है Dry Ice?
Dry Ice को खरीदते वक्त मोटे दस्ताने पहनें और किसी अखबार या कपड़े में लपेटकर लाएं। कूलर में डालने से पहले उसे तोड़ लें लेकिन तोड़ते वक्त भी दस्ताने जरूर पहनें। कूलर के पानी में Dry Ice डाल सकते हैं, इससे Sublimation तेजी से होगी और ठंडक जल्दी मिलेगी। कूलर को बंद कमरे में चलाते वक्त खिड़की जरूर खोलकर रखें ताकि CO2 गैस बाहर जा सके। एक बार में बहुत ज्यादा Dry Ice न डालें। घरेलू इस्तेमाल के लिए आधा से एक किलो काफी है। Dry Ice को बच्चों की पहुँच से बिल्कुल दूर रखें।
कहाँ और किस प्राइस में मिलेगी Dry Ice?
Dry Ice बड़े शहरों में Ice Suppliers, कुछ बड़े Medical Stores और Industrial Gas Suppliers के पास मिल जाता है। आजकल कुछ शहरों में यह Online भी Order किया जा सकता है। कीमत आमतौर पर 50 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच होती है। इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें कि Dry Ice बहुत तेजी से Sublimate होता है, यानी खरीदने के कुछ ही घंटों में खत्म हो सकती है, ऐसे में आपको इसके साथ बेहद ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Cooler को AC का बाप बना देगा ये छोटा सा पुर्जा.. हार्डवेयर की दुकान पर मिलता है 50 रुपये में!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
