बिजली बिल कम करेगा ये स्मार्ट डिवाइस..सरकार ने 6 डिवाइसेस को बताया बिल का दोषी

HIGHLIGHTS

क्या आप अपने बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं?

हम आपको एक स्मार्ट डिवाइस के बारे में यहाँ बताएंगे।

इस स्मार्ट डिवाइस से आप बिजली के बिल को बेहद कम कर सकते हैं।

बिजली बिल कम करेगा ये स्मार्ट डिवाइस..सरकार ने 6 डिवाइसेस को बताया बिल का दोषी

बिजली का बिल हर महीने बढ़ता जा रहा है और आप सोच रहे हैं कि आखिर इतनी बिजली जा कहां रही है। घर के सारे डिवाइसेस तो आप बंद करके सोते हैं, ऐसे में हो क्या रहा है कि आपका बिजली का बिल बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, यहीं पर एक कैच है। असल में, हम सभी AC को रिमोट से बंद कर देते हैं, TV भी बंद कर देते हैं, लेकिन करते क्या हैं केवल रीमोट से इसके अलावा चार्जर तो स्विच में लगा ही रह जाता है, फोन चार्ज हो चुका है लेकिन इसके बाद भी उसका चार्जर बिजली से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सभी को ऐसा लगत है कि सब ठीक है, सब बंद कर दिया गया है, लेकिन सब बंद होता नहीं है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

असल में, इसे ही मैं आपकी सबसे बड़ी गलती कहने वाला हूँ, और अब सरकार ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। जानकारी के लिए आपको बता देता हूँ कि घर में रोज इस्तेमाल होने वाले 6 ऐसे डिवाइसेस हैं, जो बंद होने के बाद भी चुपचाप बिजली खाते रहते हैं और आपको पता भी नहीं चलता। इस बारे में सरकार ने खुद लोगों को आगाह किया है और बिल कम करने का तरीका भी बताया है। आइए जानते हैं कि वो 6 गैजेट कौन से और कैसे आप इन्हें हटाकर अपनी बिजली बचा सकते हैं और बिजली बिल को बेहद ही ज्यादा कम कर सकते हैं।

कौन से हैं वो 6 गैजेट जो बढ़ा रहे आपके बिजली का बिल

आपने कभी सोचा है कि TV को रिमोट से बंद करने के बाद उसकी एक लाल बत्ती क्यों जलती रहती है? इसे आप स्टंडबाय मोड कह सकते हैं। इस mode में डिवाइस भले ही काम न कर रहा हो, लेकिन उसमें बिजली की supply बंद नहीं होती। UPPCL यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस बारे में लोगों को जागरूक किया है। सरकार का कहना है कि अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हर महीने बिजली के बिल में अच्छी खासी बचत हो सकती है। आइए अब बाकी बचे अन्य गैजेट आदि के बारे में भी जान लेते हैं।

बिजली का बिल बचाना है तो इन डिवाइसेस को अभी बंद कर दें

  • टीवी: TV को रिमोट से बंद करने से काम नहीं चलता। इसे हमेशा दीवार पर लगे switch से बंद करें वरना यह standby mode में बिजली खाता रहता है।
  • Set-Top Box: यह सबसे ज्यादा बिजली बर्बाद करने वाले उपकरणों में से एक है। दिनभर चाहे इस्तेमाल हो या नहीं, यह हमेशा on रहता है। इसे भी switch से बंद करने की आदत डालें।
  • AC: ज्यादातर लोग AC को भी रिमोट से ही बंद करते हैं। हालांकि, इससे AC के अंदर लगे PCB यानी circuit board में बिजली की supply चलती रहती है। AC को हमेशा switch से बंद करें।
  • Smartphone Charger: फोन चार्ज हो जाने के बाद भी charger को plug में लगा छोड़ देते हैं। यह छोटा सा उपकरण भी चुपचाप बिजली खाता रहता है। Charger को हमेशा निकाल कर रखें।
  • WiFi Router: घर में लगा WiFi router चौबीसों घंटे on रहता है। रात को जब internet इस्तेमाल नहीं हो रहा हो तो इसे switch off कर दें।
  • RO: पानी का RO भी लगातार on रहने पर बिजली की खपत करता रहता है। जरूरत न हो तो इसे भी बंद रखें।

इस एक आदत से हर महीने बचेगा बिजली का बिल

सरकार ने लोगों को एक बेहद आसान सलाह दी है। जब भी कोई उपकरण इस्तेमाल न हो तो उसे रिमोट से नहीं बल्कि दीवार के switch से बंद करें। इतना छोटा सा बदलाव आपकी आदतों में आ जाए तो हर महीने बिजली के बिल में अच्छी खासी बचत हो सकती है। हालांकि, अगर घर में बुजुर्ग हैं या बार-बार switch तक जाना मुश्किल है तो smart plug का इस्तेमाल किया जा सकता है जो phone से ही किसी भी उपकरण को पूरी तरह बंद कर देता है। बस थोड़ी सी सावधानी और बिजली का बिल पहले से काफी कम हो जाएगा।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कूलर में लगा दो ये एक आइटम.. AC हो जाएगा फेल, हार्डवेयर की दुकान पर 100 रुपये में मिलेगा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile