1 अगस्त से बदल रहे हैं आधार, रेलवे टिकट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये वाले नियम..ग्राहकों के लिए नुकसान या फायदा

HIGHLIGHTS

1 अगस्त 2026 से LPG, क्रेडिट कार्ड, रेलवे टिकट और CKYC से जुड़े कई बदलाव लागू होने वाले हैं।

तत्काल टिकट बुकिंग का नया तरीका यात्रियों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है।

LPG की कीमतें बढ़ीं तो सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ेगा।

1 अगस्त से बदल रहे हैं आधार, रेलवे टिकट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये वाले नियम..ग्राहकों के लिए नुकसान या फायदा

हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कुछ न कुछ नया लेकर आती है, ऐसा ही कुछ अगस्त के महीने में भी होने वाला है। 1 अगस्त 2026 से पाँच ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब, आपके ट्रैवल प्लांस और आपके फाइनैन्शल दस्तावेजों आदि पर पड़ने वाला है। इसी कारण आपको महीने के शुरू होने से पहले ही इसकी जानकारी ले लेनी चाहिए कि आखिर क्या बदलने वाला है और कैसे आपको उसके लिए पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए। हो सकता है कि कुछ बदलाव आपको राहत दे दें और ऐसा भी हो सकता है कि कोई बदलाव ऐसा हो जो आम लोगों को बड़ी मुसीबत में डाल दे। आइए सबके बारे में एक एक करके जानते हैं और समझते हैं कि आखिर होने क्या वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदल रहे हैं

नए महीने की शुरुआत में बनक्स और FD के अलावा Credit Card से जुड़े ब्याज रेट बदलने के साथ साथ कुछ आने नियम भी बदल जाने वाले हैं। Credit Card के Reward Points से लेकर Service Charge और अन्य Fees में भी फेरबदल हो सकता है। अगर RBI की MPC Meeting में Repo Rate को लेकर कोई बदलाव होता है, तो इसका असर Banks की FD के साथ-साथ EMI पर नजर आ सकता है।

ऐसा होने से किसे फायदा, किसे नुकसान: अगर Repo Rate घटता है तो EMI सस्ती हो सकती है, यानी Loan लेने वालों के लिए यह राहत की बात होगी। लेकिन अगर Reward Points या Service Charges में कटौती होती है, तो यह उन लोगों के लिए नुकसान हो सकता है जो Credit Card का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

Tatkal Ticket Booking की प्रक्रिया भी बदल सकती है

Indian Railways 1 अगस्त 2026 से Tatkal Ticket Booking की प्रक्रिया में कुछ बदलाव करने जा रही है। अब Tatkal Booking शुरू होने के वक्त ही Token दिया जाएगा, ताकि Reservation Counter पर भीड़ कम रहे। अभी तक के नियम अगर देखें जाएँ तो उनके अनुसार, अगर कोई Passenger Counter से Tatkal Ticket Booking करना चाहता था तो पहले उसे Token लेना पड़ता था और फिर Ticket Book करने के लिए अलग समय पर जाना पड़ता था। यह प्रोसेस काफी थका देने वाली थी।

किसके लिए फायदा और किसके लिए नुकसान: यह बदलाव पूरी तरह Passengers के फायदे की बात है। ऐसा होने से समय की बचत होने वाली है, इसके अलावा Booking Process भी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाने वाली है।

LPG की कीमतों में हो सकता है बदलाव

देश की तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल LPG Cylinders के नए रेट जारी करती हैं। Middle East में चल रही टेंशन के कारण अगर Companies Gas की कीमतें बढ़ाती हैं, तो इसका सीधा असर घर की रसोई के बजट पर पड़ सकता है।

किसके लिए फायदा, किसके लिए नुकसान: अगर कीमतें बढ़ती हैं तो यह हर घर के लिए नुकसानदायक होगा, खासकर उन परिवारों के लिए जो पहले से टाइट बजट में अपना गुजारा कर रहे हैं। अगर कीमतें घटती हैं तो यह राहत की बात होगी, लेकिन Global Tensions को देखते हुए फिलहाल यह उम्मीद कम ही है कि प्राइस घट सकते हैं।

CKYC से जुड़ा नया सिस्टम बदलाव

अगस्त महीने में एक बड़ा Customer Identification System शुरू होने वाला है। इसे Know Your Customer 2.0 यानी CKYC कहा जा रहा है, और यहफ्रॉड को रोकने के प्रयास के तहत शुरू किया जा रहा है।

किसे होगा फायदा, किसे नुकसान: शुरुआत में यह प्रोसेस थोड़ा समय लेने वाला हो सकता है क्योंकि नया सिस्टम व्यवहार में आने में कुछ समय लेता है, लेकिन लंबे समय में यह Customers के लिए फायदेमंद ही साबित होगा क्योंकि फ्रॉड आदि की संभावना कम हो जाएगी और Financial Security बढ़ेगी।

Income Tax की डेडलाइन से जुड़े बदलाव

Income Tax Return File करने की तारीख 31 जुलाई 2026 है। पिछले साल यह Deadline 16 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई थी, लेकिन इस बार अभी तक Income Tax Department की तरफ से ऐसी कोई घोषणा सामने नहीं आई है। हो सकता है कि इसे लेकर कोई घोषणा सामने आ जाए।

किसके लिए फायदा, किसके लिए नुकसान: अगर डेडलाइन नहीं बढ़ती और आपने अभी तक ITR File नहीं किया है, तो यह जल्दी में काम निपटाने की एक चुनौती बन सकती है। समय रहते ITR File कर लेना ही समझदारी होगी ताकि बाद में पेनल्टी आदि से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: EPFO ने दे दी नई तारीख! इस दिन से UPI से निकल पाएगा PF का पैसा? यूजर्स की बल्ले बल्ले

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile