जी भर के चलाओ AC-TV फिर भी नहीं आएगा बिजली बिल? आज ही आज़माएं ये 5 ट्रिक्स

जी भर के चलाओ AC-TV फिर भी नहीं आएगा बिजली बिल? आज ही आज़माएं ये 5 ट्रिक्स

गर्मियों के मौसम में बिजली का बिल अक्सर तेजी से बढ़ जाता है, क्योंकि पंखे और एयर कंडीशनर लगातार चलते रहते हैं। इन डिवाइसेज़ पर बढ़ा हुआ लोड सीधे तौर पर महीने के बिजली खर्च को प्रभावित करता है। हालांकि, कुछ आसान और प्रैक्टिकल उपाय अपनाकर बिजली की खपत को कम किया जा सकता है और खर्च पर नियंत्रण रखा जा सकता है। यहां ऐसे ही कुछ कारगर तरीके बताए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप गर्मियों में अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एसी का इस्तेमाल समझदारी से करें

अगर आप एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे 18 डिग्री पर चलाने के बजाय उसका तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना बेहतर होता है। तापमान में सिर्फ एक डिग्री की बढ़ोतरी भी लगभग 6 प्रतिशत तक बिजली की बचत कर सकती है।

एसी के साथ पंखा चलाने से कम तापमान में भी कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है, जिससे एसी पर दबाव कम पड़ता है। छत का पंखा धीमी गति पर चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में बेहतर तरीके से फैलती है। इसके अलावा, हर 15 दिन में एसी का एयर फिल्टर साफ करना जरूरी है। गंदा फिल्टर मोटर पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है।

1.5-Ton AC electricity consumption in 10 hour usage know full calculation of bill

प्राकृतिक ठंडक के तरीकों को अपनाएं

बिना ज्यादा बिजली खर्च किए घर को ठंडा रखने के लिए प्राकृतिक उपाय काफी मददगार होते हैं। दिन के समय, खासकर दोपहर में जब धूप सीधे कमरे में आती है, तब खिड़कियों पर पर्दे लगाकर रखना चाहिए। गहरे रंग के पर्दे या ब्लाइंड्स कमरे का तापमान कम बनाए रखने में मददगार होते हैं।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच मोटे पर्दों का इस्तेमाल करना ज्यादा प्रभावी रहता है। वहीं, शाम के समय खिड़कियां खोलने से ठंडी हवा अंदर आती है, जिससे रात में एसी चलाने की जरूरत कम हो सकती है। अगर आपका घर ऊपरी मंजिल पर है, तो छत पर सफेद या रिफ्लेक्टिव पेंट करवाना भी अंदर के तापमान को कम करने में मदद करता है।

इस्तेमाल न होने पर डिवाइसेज़ को बंद करें

कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ऐसे होते हैं जो बंद होने के बाद भी बिजली लेते रहते हैं, खासकर जब उन्हें रिमोट से ऑफ किया जाता है। जैसे टीवी, लैपटॉप चार्जर और माइक्रोवेव स्टैंडबाय मोड में भी बिजली खर्च करते हैं। इससे बचने के लिए इन डिवाइसेज़ को पूरी तरह से स्विच ऑफ करें या प्लग निकाल दें, ताकि अनावश्यक बिजली खपत रोकी जा सके।

फ्रिज के इस्तेमाल पर ध्यान दें

रेफ्रिजरेटर की सही सेटिंग और सही जगह पर रखना भी बिजली बचाने में अहम भूमिका निभाता है। फ्रिज को दीवार से कम से कम छह इंच दूर रखें, ताकि गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके।

सर्दियों के मोड से हटाकर इसे समर मोड पर सेट करना भी बिजली की खपत कम कर सकता है। इसके अलावा, फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से बचें और गर्म खाना सीधे अंदर न रखें, क्योंकि इससे उसे ठंडा करने के लिए ज्यादा ऊर्जा लगती है।

एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करें

पारंपरिक बल्ब और ट्यूब लाइट्स ज्यादा बिजली खपत करते हैं। उनकी जगह एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है। एलईडी बल्ब कम बिजली में ज्यादा रोशनी देते हैं, जिससे यह घर के लिए एक एनर्जी-एफिशिएंट विकल्प बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 7.1 की IMDb रेटिंग वाली तमिल कॉमेडी ड्रामा, OTT पर आते ही बनी नंबर-1, इस प्लेटफॉर्म पर कर रही ट्रेंड

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo