The Family Man 4 की रिलीजिंग पहले देख डालें ये 5 जबड़ वेब सीरीज, श्रीकांत तिवारी से लाख गुना बेहतर..OTT पर बनाए हैं कई रिकॉर्ड

HIGHLIGHTS

क्या अप The Family Man के फैन हैं?

अभी Season 4 की रिलीज को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।

जब तक The Family Man 4 नहीं आती आपको ये 5 वेब सीरीज देख लेनी चाहिए।

The Family Man 4 की रिलीजिंग पहले देख डालें ये 5 जबड़ वेब सीरीज, श्रीकांत तिवारी से लाख गुना बेहतर..OTT पर बनाए हैं कई रिकॉर्ड

कुछ समय पहले एक तगड़े मिशन पर गए श्रीकांत तिवारी की The Family Man Season 3 का अंत हो चुका है। हालांकि, यह अपने पीछे कुछ सवाल छोड़ गई है। सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर आगे क्या होने वाला है। ये सवाल दिन बदिन बढ़ते ही जा रहे थे ऐसे में मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर खुद आकर सभी सवाल पर विराम लगा दिया असल में, उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि The Family Man Season 4 भी रिलीज होगा। ऐसे में, जो लोग ऐसा मान रहे थे कि अब The Family Man का नया सीजन नहीं आने वाला है। उन सभी खबरों पर भी विराम लग गया। हालांकि अभी तक के लिए इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आखिर यह आने कब वाला है। आइए The Family Man 4 को लेकर सामने आई नई जानकारी क्या कहती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या आने वाला है The Family Man Season 4?

आप जानते ही हैं और श्रीकांत तिवारी की ओर से भी यह कह दिया गया है कि फैमिली मैन सीजन 4 को रिलीज किया जाने वाला है। असल में, सीजन 3 की कहानी इस इस सीजन में आगे बढ़ने वाली है। एक नई कहानी के साथ नया सीजन नहीं आने वाला है। यह सीरीज एक बार फिर से Amazon Prime Video पर आ रही है। इसके अलावा निर्माता Raj Nidhimoru का कहना है कि नए सीजन पर काम किया जा रहा है। इसका मतलब यह भी है कि आगामी समय में ये तैयार हो जाएगी और इसके बाद से दर्शक इसे देख सकते हैं। हालांकि, आप अगर ज्यादा समय के लिए इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो आपको आपको हम 5 वेब सीरीज की जानकारी यहाँ दे रहे हैं, जिन्हें आप अभी देख सकते हैं। ये सभी वेब सीरीज The Family Man से दमदार और श्रीकांत तिवारी से लाख गुना बेहतर हैं?

Money Heist
OTT Platform: Netflix

स्पेनिश क्राइम ड्रामा Money Heist दुनिया की सबसे चर्चित हाइस्ट सीरीज़ में से एक है। इसकी कहानी एक रहस्यमय जीनियस ‘प्रोफेसर’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आठ अपराधियों की टीम बनाता है, ऐसे लोग जिनके पास खोने को कुछ नहीं। हर सदस्य अपने असली नाम की जगह शहरों के नाम अपनाता है, टोक्यो, बर्लिन, नैरोबी, रियो, डेनवर, मॉस्को, हेलसिंकी और ओस्लो। यह सीरीज़ दिखाती है कि किस तरह दिमाग, प्लानिंग और टीमवर्क के ज़रिए एक असंभव सी लगने वाली डकैती को अंजाम दिया जा सकता है। Money Heist सिर्फ चोरी की कहानी नहीं, बल्कि हिम्मत, इमोशन और रिबेलियन की एक सशक्त प्रतीक बन चुकी है।

The Great Heist
OTT Platform: Netflix

कोलंबिया में साल 1994 में हुई सेंट्रल बैंक ऑफ द रिपब्लिक की सच्ची डकैती की कहानी पर आधारित यह सीरीज़ आपको रियलिस्टिक क्राइम की दुनिया में ले जाएगी। The Great Heist यह दिखाती है कि कैसे कुछ साधारण लोग दुनिया के सबसे सुरक्षित बैंकों में से एक को लूटने की हिम्मत करते हैं। हर एपिसोड में सस्पेंस और मानवीय लालच का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है।

Berlin
OTT Platform: Netflix

यह सीरीज़ Money Heist का प्रीक्वल और स्पिन-ऑफ है, जो उसके करिश्माई और रहस्यमयी किरदार बर्लिन की जिंदगी पर आधारित है। यह सीरीज़ उसके अतीत को उजागर करती है जहाँ प्यार, अपराध और जुनून की कहानी एक साथ चलती है। अगर आप Money Heist के फैन हैं, तो Berlin आपके लिए एक भावनात्मक और रोमांचक सफर साबित होगी।

The Heist at Hatton Garden
OTT Platform: Prime Video

साल 2015 में लंदन में हुई ब्रिटिश इतिहास की सबसे बड़ी डकैती पर बनी यह सीरीज़ बिल्कुल रियलिस्टिक है। The Heist at Hatton Garden चार बुजुर्ग चोरों की टीम की कहानी है, जो एक शानदार प्लान बनाकर करोड़ों की ज्वेलरी लूट लेते हैं। सीरीज़ दिखाती है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और सही प्लानिंग से कोई भी हाइस्ट परफेक्ट हो सकती है। इसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी।

Lupin
OTT Platform: Netflix

फ्रेंच क्राइम थ्रिलर Lupin एक शानदार मिक्स है, सस्पेंस, इमोशन और इंटेलिजेंस का। कहानी असाने डिओप नाम के एक जेंटलमैन थीफ की है, जो चोरी सिर्फ अमीर और भ्रष्ट लोगों से करता है ताकि अपने पिता के साथ हुए अन्याय का बदला ले सके। यह सीरीज़ मशहूर फ्रेंच किरदार Arsène Lupin से प्रेरित है और इसमें हर मोड़ पर नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। यह Netflix की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गैर-अंग्रेज़ी सीरीज़ में से एक है।

क्यों देखें ये हाइस्ट सीरीज़?

इन सीरीज़ में सिर्फ चोरी नहीं होती, यहाँ हर प्लानिंग एक कला है, हर किरदार एक दिमाग़ है और हर ट्विस्ट एक गेम-चेंजर। चाहे Money Heist की क्रांति हो या Lupin की शालीन चोरी, ये सभी कहानियाँ इंसानी लालच, इमोशन और स्ट्रेटेजी का ऐसा संगम पेश करती हैं, जिसे देखकर दिमाग़ भी हैरान रह जाए।

यह भी पढ़ें: सरकारी डंडे का हुआ असर..Meta ने भारत में हटाए 1.60 लाख अकाउंट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile