OTT Releases of the week: 1 से 5 अप्रैल के बीच मिलेगा कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, रिलीज हो रही ये लोटपोट करने वाली कहानियाँ
OTT Releases of the week: इस हफ्ते कॉमेडी का नया तड़का लगने वाला है।
1 से 5 अप्रैल के बीच कई वेब सीरीज और फिल्म रिलीज होने जा रही हैं।
इस हफ्ते 'भाभी जी घर पर हैं' शो पर बनी फिल्म भी आ रही है।
OTT Releases this week: मार्च खत्म हो चुका है, अप्रैल की शुरुआत में ही कॉमेडी की नई लहर आ रही है। असल में, OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज आने वाला है। इस हफ्ते अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर करीब 9 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। यानी अगर आप घर बैठकर नई फिल्म या सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए घर बैठे गिफ्ट जैसा हो सकता है। इस बार कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर, कोर्टरूम ड्रामा और स्पोर्ट्स ड्रामा का दमदार तड़का लगने वाला है। ऐसा कह सकते हैं कि इस महीने के पहले हफ्ते में ही हर तरह का कंटेन्ट आपको देखने को मिलने वाला है।
SurveyHappy Patel: Khatarnak Jasoos
सबसे पहले बात करते हैं Happy Patel: Khatarnak Jasoos की। यह एक स्पाई-एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वीर दास, मिथिला पालकर और मोना सिंह नजर आएंगे। फिल्म 1 अप्रैल को Netflix पर रिलीज हो चुकी है। इसमें कॉमेडी के साथ स्पाई स्टोरी का ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
Maa Ka Sum
इसके बाद Maa Ka Sum भी इसी हफ्ते आने वाली है। इस कहानी में देखने को मिलेगा कि एक 19 साल का जीनियस लड़का अपनी सिंगल मां के लिए मैथ्स और एल्गोरिद्म की मदद से परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूंढने की कोशिश करता है। यह फिल्म 3 अप्रैल से Prime Video पर स्ट्रीम होगी और इसकी कहानी काफी अलग और दिलचस्प बताई होने वाली है।
Sitaare Zameen Par
Sitaare Zameen Par इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज होने वाली है, क्योंकि आमिर खान इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म Taare Zameen Par की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है और इस बार कहानी स्पोर्ट्स बैकग्राउंड पर आधारित है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी नजर आएंगी और यह 3 अप्रैल को Sony LIV पर रिलीज हो रही है।
Vadh 2
अगर आपको क्राइम थ्रिलर पसंद है, तो Vadh 2 भी इस हफ्ते ही रिलीज हो रही है। पहली फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और अब इसके दूसरे पार्ट में एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अपनी दमदार एक्टिंग के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 3 अप्रैल को Netflix पर आने वाली है।
Maamla Legal Hai Season 2
अगर Maamla Legal Hai Season 2 को देखते हैं तो यह भी 3 अप्रैल को Netflix पर रिलीज होने वाली है। इसमें रवि किशन एक बार फिर VD त्यागी के रोल में नजर आएंगे, लेकिन इस बार वह जज के तौर पर नजर आ सकते हैं। इस सीजन में कुशा कपिला और निरहुआ जैसे नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे, जिससे शो में और कॉमेडी और ड्रामा बढ़ने वाला है।
Bhabhi Ji Ghar Par Hain: Fun on the Run
अब अंत में, Bhabhi Ji Ghar Par Hain: Fun on the Run भी रिलीज हो रही है, यह फिल्म एक जाने माने टीवी शो पर आधारित बेहतरीन कॉमेडी मूवी है। इसमें विभूति नारायण, तिवारी जी और अंगूरी भाभी की मजेदार कहानी देखने को मिलेगी। यह फिल्म ZEE5 पर 3 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile