Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' कौन से प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम.. देखें कास्ट, प्लॉट, रिलीज टाइमलाइन

Highlights

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अब इसके आधिकारिक Streaming Platform की डिटेल्स भी इंटरनेट पर आ चुकी हैं।

रामायण: पार्ट 1 को JioHotstar पर रिलीज किया जाएगा, फिल्म दिसंबर के आखिरी दो हफ्तों में OTT पर रिलीज हो सकती है!

सिनेमाघरों में रणबीर कपूर और यश की रामायण देखने के बाद अब इसके OTT रिलीज को लेकर इंटरनेट पर सुर्खियों का बाजार गर्म हो रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस समय इंडिया के सभी सिनेमाघरों में इस फिल्म का बोल बाला है। हालांकि, अगर आप इसे बड़े पर्दे पर देखने के स्थान पर OTT पर अपने घर पर अपने परिवार के साथ देखना चाहते हैं तो आप जल्द ही ऐसा कर सकते हैं। असल में, इस समय इंटरनेट पर फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम सामने आ चुका है। रामायण: पार्ट 1 को JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाने वाला है, इसी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म के ट्रैलर और अन्य बहुत से शॉट्स को भी देखा जा सकता है। हालांकि, इस बार मामला कुछ अलग होने वाला है। असल में, इस फिल्म को OTT पर देखने के लिए आपका चल रहा SUbscription शायद ही काफी होने वाला है। इस फिल्म को देखने के लिए हो सकता है कि आपको अलग से कुछ पैसे खर्च करने पड़ जाएँ! परंपरागत तौर पर देखा जाए तो बड़े पर्दे पर किसी भी फिल्म के रिलीज के लगभग लगभग 45 दिनों के बाद कोई भी फिल्म OTT पर आती है, अब देखना है कि क्या Ramayana के साथ भी ऐसा होता है या नहीं। आइए कहानी से लेकर कास्ट/प्लॉट और ओटीटी स्ट्रीमिंग डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Ramayana OTT Release: किस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म?

रामायण के डिजिटल राइट्स JioHotstar ने हासिल कर लिए हैं। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी Prime Focus Studios और JioHotstar ने अक्टूबर में इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। खास बात यह है कि रामायण को प्लेटफॉर्म पर Pay-Per-View मॉडल के तौर पर रिलीज किया जाने वाला है। इसका मतलब है कि दर्शकों को फिल्म देखने के लिए अलग से पेमेंट करना पड़ सकता है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास पहले से ही JioHotstar का Subscription है तो भी आपको JioHotstar पर रामायण को देखने के लिए अलग से पेमेंट करना पड़ेगा!

रामायण OTT पर कब होगी रिलीज?

फिल्म की OTT रिलीज डेट को लेकर अभी के लिए कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है, लेकिन अगर पिछली फिल्मों की परंपरा को देखा जाए तो लगभग लगभग 45 दिनों के बाद कोई भी फिल्म OTT पर आदि है, कभी कभी इसमें 60 दिनों का समय भी लग सकता है। अब देखना है कि आखिर रामायण OTT पर कब तक आती है। हालांकि, अगर कयास लगाए जाएं तो ऐसा लग रहा है कि 17 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच रामायण को OTT पर रिलीज कर दिया जाना चाहिए! अभी के लिए यह केवल अनुमान है। इसी कारण से अभी तक के लिए इस डेट को कंफर्म नहीं माना जाना चाहिए।

रामायण फिल्म की कास्ट डिटेल्स

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में देखे जा सकते हैं। फिल्म में रवि दुबे ने लक्ष्मण, अरुण गोविल ने राजा दशरथ और लारा दत्ता ने कैकेयी का किरदार निभाया है। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और सनी देओल इस फिल्म में हनुमान की भूमिका में देखे जा सकते हैं।


अभी के लिए यह तय हो चुका है कि रामायण: पार्ट 1 का डिजिटल ठिकाना JioHotstar होने वाला है, लेकिन अभी तक के लिए रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles