भौकाली है 10 एपिसोड की ये वेब सीरीज..OTT पर आते ही जमाई धाक, क्लाइमैक्स रोंगटे खड़ा करने वाला
आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि कुछ वेब सीरीज या शो ऐसे होते हैं, जिन्हें अगर आप देखना शुरू करते हैं तो अंत तक पहुंचे बिना आप टीवी या मोबाइल की स्क्रीन को बंद नहीं करते हैं। ये शो इतनी तेजी से धाक जमाते हैं कि क्या ही कहें, इसके अलावा यह बड़ी ही तेजी से ट्रेंड होने शुरू हो जाते हैं और देखते ही देखते वायरल भी होना शुरू हो जाते हैं। ऐसा ही एक शो या वेब सीरीज अभी हाल ही में कुछ समय के बाद OTT पर लौटी है, और लौटने के सात ही इसने OTT पर जो हंगामा किया है, बो देखते ही बनता है। हम यहाँ Inspector Avinash Season 2 की बात कर रहे हैं। JioHotstar पर release होते ही यह show number 1 पर ट्रेंड होना शुरू हो गया है, इसका मतलब है कि इसने JioHotstar के टॉप शो splitsvilla और Laughter Chef को भी पीछे छोड़ दिया है।
Surveyमैंने कहाँ न कि कुछ शो ऐसे होते हैं जिन्हें एक बार अगर आपने देखना शुरू कर दिया तो आप इन्हें बीच में छोड़ ही नहीं सकते हैं। Inspector Avinash का पहला पार्ट भी काफी दमदार था लेकिन दूसरे पार्ट ने जो प्रसिद्धि हासिल की है, वो कहीं न कहीं इसे Aashram Web Series वाले आंकड़ों की ओर ले जा रही है। हालांकि, जिस मोड़ पर Inspector Avinash Season 2 को छोड़ा गया है, वहाँ से इसके तीसरे पार्ट यानि Inspector Season 3 का भी हिंट मिल रहा है। IMDb पर इसकी 7.6 है। अगर आप Crime Thriller और Action देखना पसंद करते हैं तो आपको Inspector Avinash Adhyay 2 को जरूर देखना चाहिए।
क्या है Inspector Avinash 2 की कहानी?
Inspector Avinash Season 2 में 10 episodes हैं और कहानी एक बार फिर जाँबाज encounter specialist पुलिस अधिकारी Avinash Mishra के इर्द गिर्द घूमती नजर आती है। इस बार चुनौती पहले से कहीं बड़ी नजर आ रही है। इस कहानी में आप देख सकते हैं कि इनके तीन शातिर दुश्मन हथियारों की अवैध तस्करी और एक बड़ा कार्टेल चला रहे हैं, जो अविनाश को पसंद नहीं आ रहा है। Inspector Avinash इस खतरनाक नेटवर्क को तबाह करने में जी जान लगा देते हैं लेकिन इसके बाद भी उनके दुश्मन इतने चालाक हैं कि वो उनके परिवार तक पहुँच जाते हैं। क्या Inspector अपने दुश्मनों का खात्मा कर पाता है, यही इस कहानी का सार है। हालांकि, कहानी का अंत नए पार्ट की ओर से भी इशारा कर रहा है। क्योंकि कहानी में अभी कुछ विलेन बाकी हैं।
Cast पर टिकी है पूरी की पूरी कहानी?
Randeep Hooda ने एक बार फिर अपनी कड़क पुलिस वाले का किरदार निभाकर यह साबित कर दिया है कि वह प्रतिभा के धनी हैं और अपने काम को बखूबी जानते हैं, इसी कारण दर्शक उनके इस किरदार को इतना पसंद कर रहे हैं। उनके साथ Urvashi Rautela, Zakir Hussain, Amit Syal और Abhimanyu Singh जैसे मंझे हुए कलाकार भी इस कहानी में अहम किरदारों में नजर आते हैं, जिन्होंने कहानी में जान फूंक दी है।

कहाँ देख सकते हैं इन्स्पेक्टर अविनाश अध्याय 2?
Inspector Avinash Season 2 के सभी 10 episodes JioHotstar पर उपलब्ध हैं। इस weekend crime suspense और action का असली मजा लेना है तो यह वेब सीरीज आपके लिए ही रिलीज हुई है। आप कहानी को देखकर दमदार मनोरंजन का हिस्सा बन सकते हैं।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile