Baba Nirala के आश्रम के जल्द खुलेंगे दरवाजे..खुद बॉबी देओल ने कर दिया खुलासा, सब जल्द करेंगे ‘जपनाम’

Baba Nirala के आश्रम के जल्द खुलेंगे दरवाजे..खुद बॉबी देओल ने कर दिया खुलासा, सब जल्द करेंगे ‘जपनाम’

अगर आप भी एमएक्स प्लेयर (MX Player) की सबसे जानी मानी वेब सीरीज ‘आश्रम’ के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ चुकी है। बाबा निराला के खौफनाक और रहस्यमयी किरदार से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने आखिरकार यह साफ कर दिया है कि सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग इसी साल सितंबर महीने से शुरू होने वाली है। एक हालिया इंटरव्यू में अपने फैन्स के सबसे बड़े सवाल का जवाब देते हुए बॉबी देओल ने बताया कि टीम सितंबर से शूटिंग शुरू कर रही है और वे खुद इस महीने के आखिर तक सेट पर पहुंचकर शूटिंग जॉइन करेंगे। बॉबी देओल से यह भी सवाल किया गया कि आखिर कब तक आश्रम सीजन 4 आने वाला है, तो उन्होंने यह जवाब दिया कि इंतज़ार बहुत जल्द खत्म होने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

प्रकाश झा के बेहतरीन निर्देशन में बनी यह सीरीज बॉबी देओल के करियर के दूसरे दौर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है, लेकिन इस नेगेटिव और डार्क रोल को निभाना उनके लिए शुरुआत में बिल्कुल भी आसान नहीं था। अपने अनुभव को याद करते हुए एक्टर ने दिल खोलकर बताया कि जब उन्हें पहली बार इतना दुष्ट और घिनौना किरदार निभाने के लिए कहा गया, तो वे इतने ज्यादा तनाव में आ गए थे कि शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही बीमार पड़ गए थे।

महिलाओं के साथ क्रूरता वाले सीन्स करते वक्त उनके मन में भारी बेचैनी होती थी और वे सोचते थे कि वे पर्दे पर इतना बुरा काम कैसे कर पाएंगे। हालांकि, एक कलाकार के तौर पर अपनी सीमाओं को तोड़ते हुए उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और आज नतीजा सबके सामने है कि लोग उनके इस विलेन वाले अंदाज के दीवाने बन चुके हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को अपने करियर का नया जीवनदाता मानते हुए बॉबी देओल ने डिजिटल स्पेस में बन रहे नए कंटेंट की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने बताया कि वे ओटीटी के बहुत बड़े फैन हैं और टीवीएफ (TVF) के शो ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ और प्राइम वीडियो की ‘राख’ देखकर काफी प्रभावित हुए हैं।

उनका मानना है कि ओटीटी की वजह से आज कई नए कलाकारों और निर्देशकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका मिल रहा है। ‘आश्रम 4‘ की आधिकारिक घोषणा के बाद अब दर्शकों के बीच बाबा निराला के नए कारनामों और इस नए सीजन के सस्पेंस को लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है।

आश्रम 4 में क्या देखने को मिलेगा?

अगर आप आश्रम सीजन 4 देखने के लिए उत्सुक हैं तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि नए सीजन में क्या होने वाला है। असल में, पहले के सबनही सीजन के जैसे ही आश्रम सीजन 4 भी आश्रम सीजन 3 के अंत से ही शुरू होने वाला है। ऐसे में आगे क्या होने वाला है ये बड़े सवाल हैं। कुछ सवाल हैं, जिनके सवाल शायद आश्रम सीजन 4 में मिल सकते हैं। जैसे:

क्या बाबा निराला जेल जाकर भी सत्ता की कमान अपने हाथों में रखने वाले हैं?
क्या भोपा स्वामी का बाबा की कुर्सी पर बैठना कोई चाल तो नहीं?
क्या भोपा और पम्मी एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं?
क्या एक नए किरदार के साथ आश्रम सीजन 4 की कहानी एक नया ही मोड़ ले सकती है?
क्या पम्मी भोपा के कंधे पर पाँव रखकर आश्रम को अपने हाथों में ले लेने वाली है?

ऐसे ही बहुत से सवालों के जवाब आपको आश्रम सीजन 4 में मिल सकते हैं। अभी के लिए इतनी ही जानकारी आश्रम के नए सीजन को लेकर इंटरनेट पर मौजूद है। इससे ज्यादा अपडेट अभी तक आश्रम को लेकर आए ही नहीं हैं। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में आश्रम के नए सीजन को लेकर ज्यादा जानकारी आ जाए।

Aashram Season 4 की स्टार कास्ट

इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, त्रिधा चौधरी, आदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, सचिन श्रॉफ, अनुरीता झा और राजीव सिद्धार्थ मुख्य भूमिका फिर से नजर आ सकती हैं, इसके अलावा कुछ नए चेहरे भी इस सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं, हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस वेब सीरीज का निर्देशन भी प्रकाश झा की ओर से ही किया जा सकता है। अभी तक की कहानी पीजेपी टीम ने लिखी हैं, इसमें माधवी भट्ट, संजय मासूम और अविनाश कुमार आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: क्या Mirzapur फिल्म में भी होगा ‘बाऊ की मालिश’ वाला सीन? क्या होगा बीना त्रिपाठी का रोल?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile