Arattai के लिए आया नया Aadhaar Verification Feature..मिलेगा ग्रीन टिक, झटपट कर दें अप्लाई
Arattai में आधार वेरीफिकेशन फीचर को जोड़ा गया है।
इस फीचर के बाद यूजर्स को ग्रीन टिक दिया जाने वाला है।
ग्रीन टिक के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है।
Fake Accounts और किसी और की पहचान चुराकर मैसेज भेजने की समस्या किसी न किसी रूप में सभी ऐप्स में मिल जाती है, इसे एक बड़ा सिरदर्द भी कहा जा सकता है। Zoho के Instant Messaging App Arattai ने अब इसी समस्या को दूर करने के लिए कुछ अन्य ऐप्स जैसा ही तरीका निकाला है। असल में, जानकारी मिल रही है कि कंपनी की पर से एक लेयर को ऐड किया जा रहा है। इस लेयर को Aadhaar-Enabled Identity Verification के तौर पर देखा जा रहा है। इसका मतलब है कि अब Arattai में भी आपके आधार के साथ आपका वेरीफिकेशन होने वाला है। यह फीचर खासतौर पर Identity Spoofing और Digital Impersonation को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है, इस फीचर की मदद से Arattai भी अब यूजर्स की प्राइवेसी को ज्यादा तवज्जो देने की ओर बढ़ रहा है। इस फीचर को अन्य ऐप्स में आप पहले भी देख चुके हैं।
Surveyहालांकि, यह फीचर ऑप्शनल है, यानि अगर यूजर अपने आपको वेरीफाई करना चाहते हैं तो आधार कार्ड के साथ कर सकते हैं, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं चाहते हैं तो वह इसे स्किप भी कर सकते हैं। अगर अप वेरीफिकेशन करते हैं तो आपको एक परमानेंट ग्रीन वेरीफिकेशन बैज मिलने वाला है, इसकी मदद से अन्य यूजर्स को पता चलेगा कि आप सही यूजर हैं। इसके अलावा असली और नकली अकाउंट की भी इसी के माध्यम से पहचान की जा सकेगी। इसके अलावा अगर कोई भी यूजर ऐसा चाहता है कि उसे केवल और केवल वेरीफायड प्रोफाइल से ही मैसेज मिले तो इसके लिए भी ऑप्शन का चुनाव किया जा सकता है।
Choose the verification that's right for your profile.
— Arattai (@Arattai) July 29, 2026
Whether you're an individual, a public figure or an organisation, verification makes trusted connections easier to recognise. pic.twitter.com/Y4dQYnrgh8
कहाँ काम आएगा ये फीचर और कैसे इसके लिए आवेदन करें?
कंपनी की मानें तो यह फीचर एंड्रॉयड के अलावा iOS, Windows और Mac, चारों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यूजर्स को अगर इस फीचर का लाभ लेना है तो वह प्रोफाइल सेटिंग में जाकर ‘Get Verified’ ऑप्शन का चुनाव करके इसे एक्सेस कर सकते हैं। इसके बाद Aadhaar App के जरिए पूरी Verification Process को पूरा किया जा सकता है।
Privacy को लेकर कंपनी ने ये सब साफ कर दिया है?
आपको एक जरूरी बात से भी अवगत करा देते हैं, जानकारी मिल रही है कि कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है कि यह पूरी Verification Process पूरी तरह Voluntary है और Arattai Users की आधार डिटेल्स किसी भी तरह से स्टोर नहीं की जाने वाली हैं, इसका मतलब है कि वेरीफाई करने के बाद भी किसी यूजर की आधार से जुड़ी जानकारी किसी सर्वर पर सेव नहीं होती हैं।
अभी तक मिल रहे थे कई बैज, अब मिल रहा ग्रीन बैज
यह नया Feature Arattai के पहले से मौजूद Account Verification Programme के ऊपर से बनाया गया है। इस सिस्टम के तहत Standard Verified Profiles को Blue Badge मिलता है, जबकि Official Government Accounts को Grey Badge दिया जाता है ताकि Public Organisations और Officials की Identity का गलत इस्तेमाल न हो सके। अब Aadhaar Verification के जरिए एक और लेवल को जोड़ दिया गया है, अब यूजर्स को Green Badge दिया जाने वाला है, जो सबसे ज्यादा भरोसे को दिखाता है।
यह भी पढ़ें: अब दोस्तों में उधारी का झगड़ा खत्म..Paytm ले आया ये खास फीचर, देखें कैसे करना है इस्तेमाल
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
