Nothing की इस सेल में कौड़ियों के भाव बिक रहे Nothing के फोन्स, खरीदने हैं तो लग जाओ लाइन में
Nothing की Now or Nothing Sale 2025 का आयोजन इस समय किया जा रहा है।
Nothing इस सेल में आपको Nothing Phones के अलावा अन्य बहुत से प्रोडक्टस पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
आइए जानते है कि आप कौन से Nothing Phones और अन्य Nothing Products को किस प्राइस में किस डिस्काउंट ऑफर में खरीद सकते हैं।
Nothing ने आखिरकार अपनी Nothing की Now or Nothing Sale को शुरू कर दिया है। कंपनी इस सेल को Nothing Phone 3 के लॉन्च से पहले ही कर रही है। nothing की यह now or nothing sale 2025 11 जून यानि आज से शुरू होकर 15 जून तक चलने वाली है। इस सेल का मज़ा आप Flipkart और Flipkart Minutes पर ले सकते हैं। इसके अलावा आप इस सेल को Myntra, Vijay Sales के साथ साथ Croma और अन्य सभी बड़े रीटेल स्टोर्स पर भी आयोजित किया जा रहा है। इस सेल में आपको न केवल स्मार्टफोन्स पर बल्कि अन्य बहुत से डिवाइसेस पर बेहतरीन डील और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। आपको Nothing Phone 3a, Nothing Phone 3a Pro के साथ साथ अन्य बहुत से फोन्स सस्ते में मिलने वाले हैं। इन दो फोन्स को आप क्रमश: 22,999 रुपये और 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए जानते है कि सेल में अन्य कौन से प्रोडक्टस किस प्राइस में मिलने वाले हैं।
Surveyक्या आप अपग्रेड करना चाहते हैं अपना फोन?
अगर आप अपने फोन को इस समय अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपके पास इस समय एक बेहतरीन मौका है। आप इस सेल में Nothing Phones को बेहद ही सस्ते में खरीदकर अपने घर ले जा सकते हैं। यहाँ हम आपके लिए कुछ सबसे बेस्ट डील्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 को लेकर बड़ी जानकारी लीक, लॉन्च से पहले ही सामने आया नया डिजाइन, देखें डिटेल्स
Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro पर मिलेगी धमाका डील
Nothing Phone 3a Pro स्मार्टफोन को आप इस समय 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि, सेल में आपको फोन 26,999 रुपये में मिल सकता है। इस प्राइस में 1000 रुपये का डिस्काउंट और 2000 रुपये का बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है, इसमें ICICI Bank, SBI Bank और IDFC First Bank Cards शामिल हैं। इसके अलावा अगर आप Nothing Phone 3a को खरीदना चाहते हैं तो इसे आप 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं, इसमें 2000 का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है।
CMF Phone 2 Pro पर भी मिल रही है बेस्ट डील
अगर आप Nothing के सब-ब्रांड यानि CMF स्मार्टफोन के CMF Phone 2 Pro को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे बेहतरीन डील और ऑफर में इस समय खरीद सकते हैं। CMF Phone 2 Pro स्मार्टफोन को इस समय आप 17,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इस फोन में बेहतरीन स्पेक्स मिलते हैं, जिसके कारण इस फोन को भी आप अपनी पर्चेज लिस्ट में रख सकते हैं।
Nothing के Audio Products भी मिल रहे हैं सस्ते में
Nothing Audio की बात करें तो इन प्रोडक्टस के प्राइस में भी भारी गिरावट आई है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Nothing Ear (a) को इस समय आप 5,499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इसके प्राइस में भारी गिरावट आई है। इसके अलावा अगर आप Nothing Ear (1) को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको केवल और केवल 8,499 रुपये के प्राइस में मिल सकता है। इसके अलावा अन्य कई प्रोडक्टस पर आपको भारी गिरावट मिलने वाली है।
Nothing Accessories पर भी मिल रहे हैं बेस्ट ऑफर
Nothing 140W चार्जर को इस समय 3499 रुपये में लिस्ट किया गया है, इसके अलावा 100W के चार्जर को इस समय 2999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए अब जानते है कि आखिर आप किन किन प्रोडक्टस को किस किस प्राइस में खरीद सकते हैं।
| श्रेणी | उत्पाद | बिक्री मूल्य | छूट / ऑफर |
|---|---|---|---|
| स्मार्टफोन | Phone (3a Pro) | ₹26,999 | ₹1,000 की कीमत छूट + ₹2,000 बैंक ऑफर |
| Phone (3a) | ₹22,999 | ₹2,000 बैंक ऑफर | |
| CMF Phone 2 Pro | ₹17,999 | ₹1,000 बैंक ऑफर | |
| ऑडियो | CMF Buds | ₹1,999 | ₹300 की छूट |
| CMF Neckband Pro | ₹1,899 | ₹200 की छूट | |
| CMF Buds Pro | ₹2,499 | ₹500 की छूट | |
| CMF Buds Pro 2 | ₹3,499 | ₹800 की छूट | |
| Nothing Ear (a) | ₹5,499 | ₹2,500 की छूट | |
| Nothing Ear | ₹8,499 | ₹3,500 की छूट | |
| वियरेबल्स | CMF Watch Pro | ₹2,999 | ₹1,500 की छूट |
| CMF Watch Pro 2 | ₹4,199 | ₹800 की छूट | |
| चार्जिंग और एक्सेसरीज़ | Nothing 100W Charger | ₹2,999 | ₹1,000 की छूट |
| Nothing 140W Charger | ₹3,499 | ₹1,500 की छूट | |
| CMF Power 33W | ₹999 | ₹300 की छूट | |
| CMF Power 65W | ₹2,499 | ₹500 की छूट | |
| CMF 45W Charger | ₹2,299 | ₹200 की छूट | |
| CMF 1m Cable | ₹599 | ₹400 की छूट | |
| CMF 1.8m Cable | ₹799 | ₹700 की छूट |
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile