Ek Badnaam Aashram: MX Player पर इतने बजे खुलेगा Nirala Baba के आश्रम का द्वार, उससे पहले ही देख लें Bobby Deol की ये वाली बेहतरीन फिल्में
Ek Badnaam Aashram: Aashram Season 3 Part 2 का इंतज़ार Baba Nirala के सभी भक्तों को लंबे समय से था, हालांकि, सालों के इंतज़ार के बाद अब वह घड़ी आ चुकी है। असल में Amazon MX Player पर 27 फरवरी को रात 12 बजे Baba Nirala के आश्रम के द्वार खुलने वाले हैं। अगर आप मोक्ष की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इस समय को नोट कर लें। आप इस समय से पहले ही Bobby Deol यानि Nirala Baba की इन फिल्मों को देख सकते हैं। आइए इसके पहले ही कुछ आश्रम 3 पार्ट 2 को लेकर कुछ आने जानकारी भी ले लेते हैं।
Surveyकिस दिन और किस समय आ रही है Ek Badnaam Aashram की नई किश्त
हम जानते है कि लंबे समय से सभी लोग जो भी Baba Nirala को जानते हैं, आश्रम के नए सीजन के आने का इंतज़ार कर रहे थे। सभी इस बात को सोच रहे थे कि Aashram Season 4 को 2025 में Release किया जा सकता है, हालांकि Aashram 4 से पहले Prakash Jha की ओर से Aashram 3.5 को रिलीज किया जा रहा है, इसे इंटरनेट पर और आधिकारिक तौर पर Aashram Season 3 Part 2 कहा जा रहा है, असल में Aashram 3 के कुछ एपिसोड जो बच गए थे, उन्हें अब 2025 की फरवरी में रिलीज किया जा रहा है। Aashram 3 Part 2 के 2 टीजर जारी करने के बाद प्रोडक्शन ने Aashram Season 3 Part 2 के Trailer के साथ Aashram 3 Part 2 की Release Date से भी पर्दा उठा दिया था। यह डेट 27 फरवरी है। आश्रम के इस नए सीजन को Amazon MX Player पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। यह Baba Nirala के आश्रम का यह सीजन आपको फ्री में यहाँ देखें को मिलने वाला है।
अगर Aashram Season 3 Part 2 के Release Timing की बात करें तो आपको जानकारी दे देते हैं कि 27 फरवरी को रिलीज डेट तय की गई है, इसका मतलब है कि 27 फरवरी की शुरुआत के साथ ही यानि 26 फरवरी की रात में बॉबी देओल अभिनीत आश्रम को Amazon MX Player पर Release कर दिया जाना चाहिए। हालांकि, Aashram Season 3 Part 2 की Release Timing को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है, ऐसा हो सकता है कि 27 फरवरी को रात 12 बजे यानि 26 की रात को इसे रिलीज न करके 27 फरवरी की सुबह में इसे रिलीज किया जाए, लेकिन इतना तय है कि आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 को 27 फरवरी को स्ट्रीमिंग के लिए ऑनलाइन ले आया जाने वाला है।
Aashram 3 Part 2 की स्टार कास्ट डिटेल्स
Aashram वेब सीरीज में आपको Baba Nirala के तौर पर Bobby Deol नजर आएंगे, इतना ही नहीं, Aashram Season 3 Part 2 में Tridha Chaudhary, Aaditi Phankar, Chandan Roy Sanyal, Darshan Kumar, Sachin Shroff, Anurita Jha और Rajiv Sidhdharta आदि भी दिखाई देने वाले हैं।
Aashram 3 Part 2 से पहले देख डालें आश्रम के पहले वाले सभी सीजन और एपिसोड
आइए अब जानते है कि अगर आप Aashram Season 3 Part 2 से सही प्रकार से कनेक्ट करना चाहते हैं तो आपको क्या करना चाहिए। असल में, अगर आप आश्रम के नए सीजन को सही प्रकार से समझना चाहते हैं तो आपको एक काम को जरूर करना चाहिए। आपको Baba Nirala (Bobby Deol) के आश्रम के पहले के सभी सीजन और एपिसोड देख लेने चाहिए। आप MX Player और Amazon MX Player पर जाकर इन सभी सीजन और एपिसोड को फ्री में देख सकते हैं। आपको Aashram Season 1, Aashram Season 2 और Aashram Season 3 को Aashram Season 3 Part 2 और Aashram Season 4 से पहले ही देख डालना चाहिए, तभी आपको सही प्रकार से Baba Nirala की ओर से रचा गया षड्यन्त्र समझ में आने वाला है।
Aashram Season 3 Part 2 से देख लें Bobby Deol की ये अन्य फिल्में
Daaku Maharaaj
यह फिल्म एक डरावने डाकू की ज़िंदगी के बारे में है, जो अपने हिंसक अतीत से जूझता है और व्यक्तिगत संघर्षों का सामना करता है। फिल्म में विश्वासघात, प्रेम और सर्वाइव करने के विषयों को दर्शाया गया है। इसमें एक्शन सीन, भावनात्मक संघर्ष को दिखाया गया है।
Animal
एनिमल एक बाप-बेटे की कहानी है, फिल्म में बेटा अपने परिवार के प्रति वफादारी और अपराध की दुनिया में अपनी कड़ी भूमिका के बीच फंसा हुआ है। यह फिल्म बदला, रिश्तों और संघर्षों के विषय को एक्शन पैक्ड तौर पर दिखाती है।
Love Hostel
यह एक क्राइम थ्रिलर है, इसमें एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो सामाजिक और धार्मिक पृष्ठभूमि में भिन्न होते हुए भी एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और अपने परिवार से बचने के लिए भागते हैं। उनका सफर खतरों से भरा होता है, फिल्म प्रेम, डर और समाजिक मान्यताओं के प्रभाव को दर्शाती है।
Kanguva
यह फिल्म एक प्राचीन समय की कहानी पर आधारित है, जिसमें एक साहसी योद्धा की यात्रा दिखाई जाती है, जो अपनी भूमि और लोगों की रक्षा करने के लिए एक खतरनाक दुश्मन से लड़ता है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और ऐतिहासिक तत्वों का मिश्रण देखने को मिलता है।
Housefull 4
यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें पुनर्जन्म की कहानी को दिखाया गया है, फिल्म के कैरेक्टर वर्तमान में पुनः जन्म लेते हैं। फिल्म में हास्यपूर्ण घटनाये, गलतफहमियां और विभिन्न विचित्र पात्र देखने को मिलते हैं। यह एक मजेदार, परिवार के लिए उपयुक्त अनुभव प्रदान कर वाली दमदार कॉमेडी फिल्म है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile