Xiaomi के इन सस्ते और शानदार टीवी आज एक बार फिर से सेल के लिए होंगे उपलब्ध

Xiaomi के इन सस्ते और शानदार टीवी आज एक बार फिर से सेल के लिए होंगे उपलब्ध
HIGHLIGHTS

आज दोपहर 12 बजे से इन जगहों पर सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध होने वाले हैं, Xiaomi के यह खास टीवी।

Xiaomi ने हाल ही में भारत में Xiaomi Mi TV 4 और Mi TV 4A लॉन्च किए थे। ये टीवी अलग-अलग कीमत और स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किए गए थे जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। आज Flipkart, Amazon और Mi.Com पर दोपहर 12 बजे ये TV फ़्लैश सेल में उपलब्ध होंगे।

Mi TV 4 की कीमत 39,999 रूपये है और इसका स्क्रीन साइज़ 55 इंच है। Xiaomi का कहना है कि ये टेलिविजन 500,000 घंटे से ज्यादा कंटेंट ऑफर करते है, जिसमें करीब 80 फीसदी कंटेंट फ्री होगा, जो Hotstar, Voot, Voot Kids, Sony Liv, Hungama Play, Zee5, Sun NXT, ALT Balaji, Viu, TVF, और Flickstree जैसे पार्टनर्स के जरिये ऑफर की जाएगी, ये कंटेंट 15 भाषाओं मे उपलब्ध होंगे। 

Amazon Summer Carnival: होम एप्लायंसेज़ खरीदने का यह है अच्छा मौका

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi TV 4 मॉडल 4K रिजॉल्यूशन, HDR और LED डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 4.9mm है। इसका पैनल 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 8ms रिस्पॉन्स टाइम ऑफर करता है। ये टीवी 64 बिट क्वॉड कोर एम्लॉजिक कॉर्टेक्स A53 SoC द्वारा संचालित है और इसमें Mali-T830 ग्राफिक्स मौजूद है। 

ये 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। ये डॉल्बी+DTS सिनेमा ऑडियो के साथ 2 8W डक्ट इनवर्टेड स्पीकर फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें भारतीय बाजार के लिये शाओमी का AI संचालित पैचवॉल UI भी मौजूद है। 

Xiaomi के Mi LED Smart TV 4A के दोनों मॉडल 32 इंच और 43 इंच सेल के लिए उपलब्ध होंगे जिनकी कीमत क्रमश: Rs. 13,999 और Rs. 22,999 है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस 43 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन (1920×1080 पिक्सल) है वहीं, 32 इंच के मॉडल मॉडल की डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है और ये TV फुल एचडी डिस्प्ले से लैस है। दोनों डिस्प्ले पैनल में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट मौजूद हैं। दोनों Mi TV 4A मॉडल एमलॉजिक क्वॉड कोर SoC द्वारा संचालित है। साथ ही, ये 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इसके अलावा अंत में आपको यह भी बता देते हैं कि अगर आप Xiaomi के Redmi 5 स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे अभी जाकर ले सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको इस स्मार्टफोन के लिए किसी सेल के इंतज़ार नहीं करना होगा।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo