50,000 रुपये वाला Xiaomi QLED TV मिल रहा 23,999 रुपये में? देखें बैंक ऑफर, डिस्काउंट और पूरी डील
अगर आप कम बजट में QLED Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर Xiaomi की एक दिलचस्प डील सामने आई है, ऐसा भी कह सकते हैं कि हम आपके लिए डील ऑफ द डे लेकर आ गए हैं। इस डील में आपको Xiaomi 43-inch FX Pro QLED 4K Smart Fire TV को लगभग लगभग 52% की दमदार छूट और ऑफर के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। असल में, Xiaomi के इस टीवी का लिस्टिंग प्राइस Amazon India पर इस समय 49,999 रुपये के आसपास देखा जा सकता है, लेकिन टीवी को आप केवल 23,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको कई बैंक ऑफर और डिस्काउंट अलग से भी मिल रहे हैं, जिनकी पूरी जानकारी आपको आगे दी जाने वाली है। आइए टीवी की सम्पूर्ण डिटेल्स के साथ साथ टीवी पर मिलने वाले बेस्ट ऑफर को भी बारीकी से जानते हैं।
Surveyकीमत और ऑफर
- डील प्राइस: 23,999 रुपये, MRP: 49,999 रुपये
- डिस्काउंट: लगभग 52%
- कैशबैक: 1,199 रुपये तक Amazon Pay कैशबैक
- बैंक ऑफर: 2,000 रुपये तक अतिरिक्त डिस्काउंट
- No-Cost EMI: 4,000 रुपये प्रति माह (6 महीने)
यह टीवी Amazon पर Amazon’s Choice टैग के साथ उपलब्ध है और पिछले महीने 1,000 से ज्यादा यूनिट्स खरीदी जा चुकी हैं। इसका मतलब है आप इस टीवी पर निवेश कर सकते हैं। यह डील आपको बेहद पसंद आ सकती है। आइए अब टीवी के कुछ सबसे बेहतरीन फीचर्स की डिटेल्स को देखते हैं।

डिस्प्ले और पिक्चर क्वालिटी
Xiaomi के इस टीवी में QLED पैनल दिया गया है जो बेहतर कलर और ब्राइटनेस प्रदान करता है। आइए कुछ मुख्य फीचर्स पर भी एक नजर डाल लेते हैं। इस टीवी में एक 43-inch 4K Ultra HD (3840×2160) QLED Display मिलती है, जो HDR10+, HDR10 और HLG सपोर्ट से लैस है। इसमें Reality Flow MEMC टेक्नोलॉजी के साथ साथ DCI-P3 94% कलर कवरेज के अलावा Vivid Picture Engine 2 भी मिलता है। यह टीवी वाइड व्यूइंग एंगल और बेहतर कलर एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है।
साउन्ड आउटपुट
अगर टीवी के साउन्ड आदि को देखा जाए तो इसमें 30W स्पीकर आउटपुट, Dolby Audio सपोर्ट, DTS-X और DTS Virtual:X आदि मिलते हैं। यह फीचर्स मूवी और OTT कंटेंट देखने के दौरान बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देते हैं। अगर स्मार्ट फीचर्स को देखा जाए तो इसमें Amazon Fire TV OS दिया गया है। अगर सपोर्टेड ऐप्स को देखा जाए तो इसमें Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar और YouTube के अलावा यूजर्स को 12,000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
स्मार्ट और अन्य फीचर्स
कुछ अन्य फीचर्स को देखा जाए तो इसमें Alexa Voice Remote, Built-in Chromecast, Eye Comfort Mode और DTH Set-Top Box Integration आदि मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, Bluetooth सपोर्ट के साथ Wi-Fi कनेक्टिविटी भी मिलती है।
क्या इस डील के बाद खरीदना चाहिए ये स्मार्ट टीवी?
अगर आप इस समय अपने लिए एक स्मार्ट टीवी खोज रहे हैं और आपका बजट कम है लेकिन आप प्रीमियम फ़ील चाहते हैं तो यह डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है। असल में, किसी भी डिवाइस के फीचर्स ही उसके बारे में सब बयां कर देते हैं। इस टीवी के स्पेक्स को देखकर भी ऐसा लगता है कि बेशक इस टीवी का साइज़ कम हाई लेकिन यह बाकी फीचर्स के मामले में बेस्ट है। इसी टीवी के अन्य मॉडल आपको और सस्ते में मिल सकते हैं। हालांकि, उसके लिए आपको Amazon India की लिस्टिंग में जाना होगा। अभी के लिए अगर आप मुझसे पूछें तो मैं आपसे यहीं कहूँगा कि यह टीवी आपको खरीद लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 1 लाख 10 हज़ार वाला फोन 60 हज़ार रुपये से कम में हो सकता है आपका, बार-बार नहीं मिलता ऐसा गोल्डन चांस!
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile