स्मार्ट टीवी के बाजार में अपना सिक्का ज़माने वाली टीवी ब्रांड Vu ने मंगलवार को भारत में अपनी नई Ultra Large TV सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ में दो डिस्प्ले साइज़ के टीवी शामिल हैं। 4K UHD रिजॉल्यूशन QLED के साथ ही इस सीरीज में Apple AirPlay और Chromecast के लिए सपोर्ट दिया गया है। वहीं Motion Estimation और Motion Compensation (MEMC) के लिए सीरीज़ में एक अलग गेम मोड भी दिया गया है। वहीं इन स्मार्ट टीवी में कंपनी का Vu 144Hz Iconium 4K AI प्रोसेसर भी दिया गया है।
इस स्मार्ट टीवी के 85 इंच डिस्प्ले साइज़ वाले वैरिएंट को लगभग 1,50,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके 100 इंच डिस्प्ले साइज़ वाले वैरिएंट को 2,50,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। आप इन स्मार्ट tv’s को Vu के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के ज़रिये खरीद सकते हैं।
अगर बात करें Vu Ultra Large TV सीरीज के फीचर्स की तो इस टीवी में आपको 100 इंच तक 4K UHD (3,840 x 2,160 पिक्सल्स) QLED डायरेक्ट-लिट पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल मिलता है। वहीं सीरीज़ में Motion Estimation और Motion Compensation (MEMC) एक अलग से दूसरा गेमिंग मोड भी दिया गया है। यह टीवी सीरीज़ कंपनी के प्रॉपराइटरी Vu 144Hz Iconium 4K AI प्रोसेसर से लैस है। 100 इंच के डिस्प्ले वाले मॉडल में 108 W 2.1 चैनल VuFX ऑडियो सेटअप भी दिया गया है, जिसके साथ दो स्पीकर्स और एक सबवूफर आता है। वहीं एंटी-ग्लेयर मैट फिनिश टीवी पर पड़ने वाली रिफ्लेक्शंस को घटाता है।
वहीं सीरीज़ के 85 इंच के डिस्प्ले वाले मॉडल में 65 W 2.2 चैनल VuFX ऑडियो सेटअप दिया गया है। इसमें भी दो स्पीकर्स और दो सबवूफर्स शामिल हैं। 85 इंच डिस्प्ले साइज़ वाली इस टीवी में ग्लॉसी फिनिश दी गई है। इस टीवी में भी Apple AirPlay, Apple HomeKit और Chromecast के लिए सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth, चार HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट और एक ऑप्टिकल ऑडियो आउट पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं ब्लूटूथ रिमोट में वॉयस कंट्रोल, अलग क्रिकेट, सिनेमा, पिक्चर, साउंड और Wi-Fi हॉटकीज शामिल है।
यह भी पढ़ें: OMG! 200MP के तीन कैमरा वाला Oppo Phone लॉन्च.. टोटल करें तो 600MP कैमरा, कीमत जान लें