Realme TV इन दो स्क्रीन साइज़ में आज होगा सेल में उपलब्ध, खास फीचर्स के बारे में जानें

Realme TV इन दो स्क्रीन साइज़ में आज होगा सेल में उपलब्ध, खास फीचर्स के बारे में जानें
HIGHLIGHTS

पहली सेल में बिके 15,000 यूनिट्स

Realme स्मार्ट TV की सेल जल्द होगी शुरू

Realme TV को आज दोपहर 12 बजे सेल में लाया जा रहा है और यह कंपनी का पहला स्मार्ट TV है। इस स्मार्ट TV को Flipkart और Realme.com पर सेल किया जाएगा। Realme Smart TV को 32 और 43 इंच स्क्रीन साइज़ में खरीदा जा सकता है। कंपनी टीवी के 55 इंच मॉडल को लाने की तैयारी भी कर रही है। Realme का दावा है कि पहली सेल में smart TV के 15,000 यूनिट्स सेल किए गए हैं।

Realme TV भारत में दो स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध है। 32 इंच मॉडल को Rs 12,999 में खरीदा जा सकता है जबकि 43 इंच मॉडल की कीमत Rs 21,999 है। ये ब्लैक कलर में आते हैं और पैनल के चारों ओर पतले बेज़ेल्स हैं। Flipkart पर ख़रीदारी के बाद TV डिलीवर्ड होने के बाद Google Nest Mini Charcoal को केवल Rs 1,999 में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्मार्ट टीवी खरीदने वालों को छह महीने के लिए YouTube Premium का फ्री ट्रायल भी दे रहा है।

Realme TV Features

यह ऑफर रियलमी की वैबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। अगर आप Flipkart से Realme TV खरीदते हैं तो आपको अलग बैंक ऑफर्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि टीवी के साथ एक साल की वारंटी और पैनल पर दो साल की वारंटी मिलती है। 32 इंच मॉडल में HD Ready डिस्प्ले मिलती है जबकि 43 इंच मॉडल फुल HD पैनल के साथ आता है। विविड कलर रीप्रॉडक्शन के लिए क्रोम बूस्ट पिक्चर इंजिन सपोर्ट दिया गया है।

दोनों टीवी 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जिसे 1GB  रैम और 8GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। ये टीवी Android TV सर्टिफाइड हैं और गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट बिल्ट-इन के साथ आते हैं। टीवी में Dolby Audio के साथ 24W क्वाड स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, इसमें ऑल-इन-वन स्मार्ट रिमोट दिया गया है जिसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और अमेज़न प्राइम विडियो के लिए डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं। कनैक्टिविटी के लिए तीन HDMI पॉर्ट्स, दो USB पॉर्ट्स, एक AV पोर्ट, एक LAN पोर्ट और WiFi, ब्लुटूथ सपोर्ट दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo