वनप्लस भारत में सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्ट टीवी ब्रांड के रूप में उभरा

Highlights

वनप्लस, 2022 की पहली छमाही में भारत में सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्ट टीवी ब्रांड के रूप में उभरा है

2022 की दूसरी तिमाही में वनप्लस भारत के शीर्ष तीन स्मार्ट टीवी ब्रांडों में शामिल हो गया है

साल-दर-साल की इसकी वृद्धि दर 123 प्रतिशत है

दुनिया का बड़ा प्रौद्योगिकी ब्रांड वनप्लस, 2022 की पहली छमाही में भारत में सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्ट टीवी ब्रांड के रूप में उभरा है। साल-दर-साल की इसकी वृद्धि दर 123 प्रतिशत है। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, किफायती प्रीमियम स्मार्ट टीवी के लिए बढ़ती लोक्रप्रियता के कारण वनप्लस ने एक मजबूत बाजार हिस्सेदारी का दावा किया है जो गुणवत्तापूर्ण उपयोगकर्ता अनुभव देता है।

वनप्लस इंडिया में भारत के सीईओ और भारत क्षेत्र के प्रमुख, नवनीत नाकरा ने एक बयान में कहा, "वनप्लस में, हमने एक प्रीमियम एक्सेसिबल कनेक्टेड इकोसिस्टम बनाने के अपने विजन को मजबूत करना जारी रखा। यह उपलब्धि हमारे उपयोगकर्ता समुदाय को सर्वोत्तम नवीन प्रौद्योगिकी प्रदान करने के प्रति हमारे समर्पण का एक प्रमाण है।"

नाकरा ने कहा, "हम अपने भारतीय समुदाय के उनके भरोसे के लिए विनम्र और आभारी हैं और ऐसे उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित हैं जो हमारे 'नेवर सेटल' दृष्टिकोण को शामिल करते हैं। स्मार्ट टीवी श्रेणी में हमारी सफलता को आगे बढ़ाने के लिए बोझ रहित उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करने का हमारा मूल दर्शन महत्वपूर्ण रहा है। इसलिए, हम अपने मूल मूल्यों पर काम करना जारी रखेंगे।"

काउंटरपॉइंट रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, 2022 की दूसरी तिमाही में वनप्लस भारत के शीर्ष तीन स्मार्ट टीवी ब्रांडों में शामिल हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस ने विशेष रूप से वनप्लस टीवी वाई1, वाई1एस, वाई1एस प्रो और वाई1एस एज के साथ 30,000 रुपये मूल्य खंड में अपने शिपमेंट पर 250 प्रतिशत से अधिक की अविश्वसनीय वृद्धि दर देखी, जो ब्रांड के लिए प्रमुख वॉल्यूम ड्राइवर के रूप में काम करता है। इसके अलावा, वनप्लस टीवी वाई1, वाई1एस और वाई1एस प्रो 2022 की दूसरी तिमाही में शीर्ष 10 सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्ट टीवी मॉडल में शामिल थे।

काउंटरपॉइंट रिसर्च इंडिया की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट अंशिका जैन ने कहा, "वनप्लस ने पहली बार 2022 की पहली छमाही में 123 प्रतिशत की वृद्धि के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जो कि इसकी सस्ती वाई श्रृंखला की निरंतर लोकप्रियता, बेहतर उत्पाद सुविधाओं और मजबूत विपणन प्रयासों से प्रेरित है।"

2019 में ब्रांड के बढ़ते उपयोगकर्ता समुदाय और उपभोक्ता मांग की बढ़ती दर के अनुरूप, वनप्लस ने अपनी वनप्लस टीवी क्यू1 सीरीज, वनप्लस टीवी की एक उच्च-स्तरीय प्रीमियम रेंज के लॉन्च के साथ भारत में स्मार्ट टीवी सेगमेंट में कदम रखा।

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile

Recommended Articles