Amazon पर सस्ते में मिल रहा है Oppo A74 5G, देखें डील्स
Oppo A74 5G 14,990 रुपये में मिल रहा है
अमेज़न पर देखें Oppo A74 5G की बेस्ट डील
एक्सचेंज ऑफर में फोन को खरीदने पर 12,750 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है

Oppo A74 5G को अमेज़न पर प्राइस कट मिल गया है। अगर आप किफायती कीमत में डीसेन्ट स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो यह एक अच्छी डील है। फोन की कीमत 20,990 रुपये से कम होकर 14,990 रुपये हो गई है। ई-कॉमर्स जायंट डिवाइस पर 29% डिस्काउंट (6000 रुपये) दे रहा है। इसके अलावा, ग्राहक, एक्सचेंज ऑफर में फोन को खरीदने पर 12,750 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है। बात दें कि यह लिमिटेड टाइम डील है तो जल्द से जल्द आप इसे पा सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसे 716 रुपये की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म साथ ही चुनिंदा कार्ड्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर दे रही है।

Oppo A74 5G स्पेक्स
Oppo A74 5G में 6.5 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 405ppi और एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है। यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन कलर OS 11.1 के साथ मिलकर एंडरोइड 11 पर काम करता है।
फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।
Oppo A74 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 8.42mm और वज़न 188 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन को 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लुटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C पोर्ट आर 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile