शाओमी ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे बड़ा TV, कीमत है Rs 119,999

शाओमी ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे बड़ा TV, कीमत है Rs 119,999
HIGHLIGHTS

Mi QLED TV 75 हुआ भारत में लॉन्च

Rs 119,999 में आया है Mi QLED TV 75

27 अप्रैल को सेल में आएगा डिवाइस

Xiaomi India ने Mi 11 Ultra के साथ ही आज Mi QLED TV 75 को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट TV कंपनी का भारत में अब तक का सबसे बड़ा TV है और इसे प्रीमियम डिज़ाइन व बनावट के साथ पेश किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है। Mi QLED TV 75 में 75 इंच की डिस्प्ले मिल रही है जो 4K UHD पिक्सल रेजोल्यूशन ऑफर करती है और यह एंडरोइड 10 OS के साथ मिल कर Patchwall UI पर काम करती है जो OTT ऐप्स के सपोर्ट के साथ आया है, जिसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम विडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, ज़ी5 आदि शामिल है। TV को डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है और साथ ही इसमें 30W स्टीरियो स्पीकर भी मिल रहा है। Mi QLED 75-inch smart TV में 120Hz रिफ्रेश रेट की स्क्रीन दी गई है और साथ ही इसे ड्यूल-बैंड Wi-Fi कनैक्टिविटी के साथ उतारा गया है और ऐप्स आदि के लिए इसे 32GB स्टोरेज दिया गया है।

Xiaomi Mi QLED TV 75 की भारतीय कीमत

Xiaomi Mi QLED TV 75 को Rs 119,999 में लॉन्च किया गया है और इसकी सेल फ्लिपकार्ट, मी इंडिया वैबसाइट और मी होम स्टोर्स पर की जाएगी। TV की पहली सेल 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कंपनी HDFC क्रेडिट कार्ड व EMI ट्रांजेक्शन पर Rs 7,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।

Mi QLED TV 75 स्पेक्स

Mi QLED TV 75 को डॉल्बी विजन, डॉल्बी ऑडियो और DTS HD का सपोर्ट दिया गया है जो इमर्सिव ऑडियो लिस्निंग एक्सपिरियन्स देगी। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 97 प्रतिशत है। इसके बैक पैनल पर केबल फाइबर फिल्म दी गई है जो इसे प्रीमियम लुक देती है। स्मार्ट TV में 100 प्रतिशत NTSC कलर स्कीम दी गई है। इस स्मार्ट TV में 4K (3,840 x 2,160) रेजोल्यशान मिल रहा है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

Mi TV 75 इंच में 30W प्रीमियम स्टीरियो स्पीकर, हैंड फ्री गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और एंडरोइड 10 OS मिल रहा है। कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लुटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, 2 HDMI पोर्ट, LAN कनैक्टर और एक ऑप्टिकल पोर्ट दिया गया है।

Mi QLED TV 75 क्वाड-कोर 64-bit Cortex A55 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे Mali G52 MP2 के साथ पेयर किया गया है। TV में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo