वोडाफोन Rs. 348 में दे रहा है रोजाना 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल्स
By
Kulveer Sharma |
Updated on 08-Jan-2018
HIGHLIGHTS
वैसे वोडाफोन ने इसके साथ ही Rs. 198 की कीमत का प्लान भी पेश किया है.
वोडाफोन ने अब अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है. वोडाफोन ने अपने इस प्लान के बारे में यूजर्स को SMS के जरिये जानकारी दी है.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
वोडाफोन के इस प्लान की कीमत Rs. 348 है. इस प्लान के तहत यूजर को रोजाना 2GB डाटा मिल रहा है. इसके साथ ही यह ऑफर अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा भी दे रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी के बारे में बात करें तो यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.
वैसे वोडाफोन ने इसके साथ ही Rs. 198 की कीमत का प्लान भी पेश किया है. वोडाफोन के Rs. 198 की कीमत वाले प्लान में यूजर को 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. साथ ही यह प्लान रोज़ाना 1GB 4G /3G डाटा के साथ आ रहा है.
साथ ही इसके तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स भी की जा सकती है. यह प्लान रोज़ाना 100 SMS की सुविधा भी दे रहा है. यह एक बोनस कार्ड प्लान है.