वोडाफोन अपने कुछ यूजर्स को दे रहा है फ्री नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

HIGHLIGHTS

यह ऑफर सिर्फ कुछ ही चुने हुए रेड पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है.

वोडाफोन अपने कुछ यूजर्स को दे रहा है फ्री नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

वोडाफोन ने अब बाज़ार में एक नया ऑफर पेश किया है. दरअसल अपने इस नए ऑफर के तहत वोडाफोन अपने कुछ चुने हुए रेड पोस्टपेड यूजर्स को नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वोडाफोन ने बताया है कि, यह ऑफर उन रेड पोस्टपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो Rs. 1299 या उससे उपर का प्लान इस्तेमाल करते हैं. इन यूजर्स को एक साल के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है. 

वैसे बता दें कि, वोडाफोन का रेड पोस्टपेड प्लान Rs. 499 से शुरू होता है. वोडाफोन की वेबसाइट पर भी इस बारे में पुष्टि की गई है कि, रेड पोस्टपेड यूजर्स कंपनी के इस ऑफर के लिए योग्य हैं.

वोडाफोन के Rs. 1299 की कीमत के रेड पोस्टपेड प्लान के तहत एयरटेल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, रोमिंग,100 टेक्स्ट मेसेज, 20GB डाटा मिलता है.  

सोर्स

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma