Vi ने अपने यूजर्स को दिया सबसे बड़ा तोहफा, अब बिना नेटवर्क के भी कर पायेंगे जी भर के कॉलिंग, जानें सबकुछ

Vi ने अपने यूजर्स को दिया सबसे बड़ा तोहफा, अब बिना नेटवर्क के भी कर पायेंगे जी भर के कॉलिंग, जानें सबकुछ
HIGHLIGHTS

Vodafone Idea ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए एक बड़ी घोषणा की है

Delhi circle में Vi यानी Vodafone Idea ने अपनी वाई-फाई कॉलिंग सेवा का विस्तार किया है

इसके साथ ही वोडाफोन आईडिया यानी Vi ने अपनी इस सेवा को 5 सर्कलों में उपलब्ध करा दिया है

अभी हाल ही में किसी भी ज्यादा जानकारी न देते हुए वोडाफोन आईडिया ने मुंबई और गुजरात सर्कलों में अपनी वाई-फाई कॉलिंग सेवा को पेश कर दिया था। हालाँकि अब ऐसा सामने आ रहा है कि इस सेवा को कंपनी की ओर से दिल्ली सर्कल में भी पेश कर दिया है। आपको बता देते है कि तीन हफ्ते से कम समय में वोडाफोन आईडिया यानी Vi ने अपनी इस सेवा का विस्तार तीन अलग अलग सर्कलों में कर दिया है। इसका मतलब है कि तीन हफ्ते के भीतर इस सेवा को यानी वोडाफोन आईडिया की वाई-फाई कॉलिंग सेवा को मुंबई, गुजरात और दिल्ली जैसे बड़ी सर्कलों में पेश किया जा चुका है। 

हालाँकि कुलमिलाकर वोडाफोन आईडिया की वाई-फाई कॉलिंग सेवा अब 5 राज्यों में पेश की जा चुकी है, इसका मतलब है कि अभी ऊपर बताये गए तीन सर्कलों के अलावा यह सेवा गोवा और कोलकाता में भी सामने आ चुकी है। हालाँकि इस लिस्ट में और भी इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है लेकिन इसके पहले आपको बता देते है कि अभी तक वाई-फाई कॉलिंग को सपोर्ट करने वाले डिवाइस की संख्या कंपनी के अनुसार जैसे बढ़ रही थी, वैसे बढ़ नहीं रही है। 

आपको बता देते है कि अभी तक मात्र वनप्लस और शाओमी के फोंस ही वोडाफोन आईडिया के वाई-फाई कॉलिंग को सपोर्ट कर रहे हैं। आपको बता देते है कि Vi ने अपनी इस सेवा को पहली दफा दिसम्बर 2020 में पेश किया था। आने वाले कुछ हफ़्तों में या महीने में इस सेवा को अन्य सर्कलों में भी पेश किया जाने वाला है। 

दिल्ली में आई वोडाफोन आईडिया की वाई-फाई कॉलिंग सेवा

हम सभी जानते हैं कि दिल्ली वोडाफोन आईडिया के लिए एक बड़ा सर्कल होने के साथ साथ एक लीडिंग सर्कल भी है। इसका मतलब है कि बाकी सर्कलों से पहले अगर इस सर्कल में VoWi-Fi सेवा को लॉन्च किया गया है, तो इसमें कोई भी सरप्राइज की बात नहीं है। जैसे कि हम आपको ऊपर भी बता चुके है कि वोडाफोन आईडिया के 22 सर्कलों में से 5 सर्कलों में इस सेवा को अब लॉन्च कर दिया गया है। वोडाफोन आईडिया की वाई-फाई कॉलिंग को सपोर्टेड डिवाइस आदि पर एक्टिवेट किया जा सकता है, और इसका इस्तेमाल फ्री में किया जा सकता है। 

किन डिवाइस पर सपोर्ट करती है वोडाफोन आईडिया की VoWi-Fi सेवा 

अगर हम Xiaomi के फोंस के बात करें तो आपको बता देते है कि वोडाफोन आईडिया की वाई-फाई कॉलिंग के लिए कंपनी बहुत से Xiaomi डिवाइसों के साथ सपोर्ट करती है, इस लिस्ट में Mi 10i, Redmi 9 Power, Mi 10T, Poco C3, Poco X3, Redmi 9, Redmi 9A, Redmi 9i, Poco M2 Pro, Redmi Note 9, Mi 10, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max, Redmi 8A Dual, Redmi Note 8 Pro, Redmi K20 Pro, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7, Redmi Y3, Redmi 9 Prime, Redmi 7A, Redmi Note 8 और  Poco M2 आदि स्मार्टफोन आते हैं। 

इसके अलावा अगर हम वनप्लस के फोंस की चर्चा करें तो इस लिस्ट में OnePlus 6, OnePlus 6T, OnePlus Nord, OnePlus 8T, OnePlus 8, OnePlus 8 Pro भी वोडाफोन आईडिया की वाई-फाई कॉलिंग को सपोर्ट करने वाले फोंस शामिल हैं। हालाँकि इस लिस्ट में OnePlus 7 Series नहीं है इसे देखकर आश्चर्य जरुर होता है। ऐसा माना जा रहा है कि इसे जल्द ही यह सेवा मिलने वाली है। अन्य कई ब्रांड्स भी इस लिस्ट से गायब हैं जैसे: सैमसंग, वीवो, ओपो, Realme आदि लेकिन आने वाले समय में इन ब्रांड्स के फोंस को भी यह सपोर्ट मिलने के आसार हैं। 

Note: रिलायंस जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वी यानी वोडाफोन आईडिया के अन्य प्लान्स के बारे में जानें यहाँ!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo