Vodafone Idea का Jio-Airtel की नाक में दम करने वाला Recharge, डेली 4GB डेटा बेहद कम कीमत में
वोडाफोन के इस प्लान से मिली जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर
कॉलिंग और अतिरिक्त डाटा ऑफर बनाते हैं Vodafone के इस प्लान को और भी स्पेशल
Rs 300 से कम में बेस्ट है Vodafone idea का यह प्लान
वोडाफोन आइडिया (Vodafone-idea) और एयरटेल (Airtel) कई अच्छे से अच्छे रिचार्ज प्लान और ऑफर पेश करते हैं जिससे यूजर्स को फ्री कॉलिंग, SMS और एक्सट्रा डाटा (extra data) का भी लाभ मिल जाता है। कंपनी के कुछ ऐसे प्लांस भी हैं जिनमें Rs 300 से कम में बढ़िया प्लान (best recharge plan under Rs 300) मिल जाते हैं। Vi का भी एक ऐसा प्लान है जो Rs 299 में बढ़िया बेनिफिट्स दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Online Shopping Tips: लुभावने ऑफर्स पर न जाएँ, Online Shopping करते हुए इन बातों का रखें खास ख्याल
Vodafone-Idea का 299 रुपये वाला प्लान
299 रुपये का वोडाफोन-आइडिया प्लान समान बजट में अपने प्लान के साथ एयरटेल (Airtel) या जियो (Jio) की तुलना में दोगुना डाटा ऑफर करता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में ग्राहकों को प्लान के तहत प्रतिदिन 4GB हाई-स्पीड डाटा मिल सकता है। कुल मिलाकर ग्राहकों को कुल 112 GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। ग्राहकों को दूसरे बेनेफिट्स भी मिलते हैं जैसे कि अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस, बिंज ऑल नाइट सुविधा।
Binge All Night सुविधा का इस्तेमाल करके ग्राहक आधी रात से सुबह 6 बजे तक असीमित हाई-स्पीड डाटा (unlimited high speed data) का इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्सक्राइबर VI मूवीज और टीवी क्लासिक की सदस्यता जैसे लाभों का भी लाभ उठा सकते हैं।
VI के 299 रुपये प्लान में मिलते हैं कई बेनिफिट्स
VI के 299 रुपये के प्लान की तरह, कॉम्पिटिटर Airtel और Jio भी इसी तरह के पैकेज पेश करते हैं। उदाहरण के लिए, एयरटेल (Airtel) 28 दिनों के लिए 3GB हाई-स्पीड डाटा देने वाला प्लान बेचता है। हालांकि, जिस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं, उसकी कीमत 399 रुपये से थोड़ी अधिक है।
इसकी तुलना में, रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 349 रुपये के प्लान में 28 दिनों के लिए 3GB हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling), 100 SMS प्रतिदिन मिलता है। ग्राहकों को Jio के ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: Mi Fans के लिए बुरी खबर: Xiaomi ने बंद किया अपना धाकड़ कैमरा और 12GB रैम वाला फोन, देखें कारण
Jio के 3 महीने की Validity वाले Recharge Plans
जियो (Jio) के 84 दिन तक चलने वाले रीचार्ज प्लान (recharge plan) की बात करें तो इसकी शुरुआत Rs 329 से होती है। 84 दिन वाला यह सबसे महंगा प्लान Rs 999 का है। इन अभी प्लांस (plans) में किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग (free calling) का लाभ और जियो ऐप्स (Jio apps) का सब्स्क्रिप्शन मिलता है। Rs 329 वाला रीचार्ज प्लान कुल 6GB डाटा ऑफर करता है और प्लान में 100SMS मिलते हैं। इसके अलावा, प्लांस की कीमत Rs 555 और Rs 777 है।
Rs 555 वाले प्लान में 126GB डाटा और 100SMS का लाभ मिलता है। प्लान में कुल 168GB डाटा मिलता है। बात करें जियो (Jio) के Rs 999 वाले प्लान की तो इसमें 252GB डाटा और हर दिन के लिए 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।
Jio के 28 दिन की validity वाले Recharge Plans
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 28 दिन वाले रीचार्ज प्लान (recharge plan) की शुरुआत Rs 129 से होती है। 28 दिन वाला जियो (Jio) का सबसे महंगा प्लान Rs 401 का है। इसके अलावा, जियो के पास Rs 199, Rs 249 और Rs 349 के रीचार्ज प्लान (recharge plan) हैं जो कि 28 दिन की वैधता के साथ आते हैं। जियो (Jio) के इन सभी प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग (free calling) का लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें: भारतीय निर्माता LAVA 9 नवम्बर को लॉन्च कर सकता है अपना 5G फोन, जानें क्या हो सकते हैं स्पेक्स और इसकी कीमत
प्लांस में जियो ऐप्स (Jio apps) का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है। Rs 129 वाले प्लान में कुल 2GB डाटा और 300 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, Rs 401 के प्लान में सबसे अधिक 90GB डाटा मिलता है। प्लान में हर दिन 3GB डाटा और 6GB अतिरिक्त डाटा मिलता है। प्लान में हर रोज़ 100SMS फ्री मिलते हैं। इस प्लान के साथ एक साल के लिए Disney+ Hotstar (डिज्नी+ हॉटस्टार) का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है।
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea महज़ Rs 200 से कम में दे रहा है ये सारे बेनिफिट्स, Jio-Airtel को दे रहा है मात