Digit.in

Online Shopping Tips: लुभावने ऑफर्स पर न जाएँ, Online Shopping करते हुए इन बातों का रखें खास ख्याल

Highlights

Online Shopping Tips in Hindi: दिवाली (Diwali) के आसपास और उसके बाद भी ऑनलाइन (online) और ऑफलाइन (offline) सेल का सिलसिला चलता रहता है

असल में दिवाली से चलकर सेल लगभग एक महीने ही चलती है, क्योंकि की त्योहार आते ही रहते हैं।

इस समय भारत में हर छोटी से बड़ी वैबसाइट (website) पर सेल (sale) का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो जान लें कि अगर आप सही तरह से खरीदारी (shopping) नहीं करते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है।

Online Shopping Tips: लुभावने ऑफर्स पर न जाएँ, Online Shopping करते हुए इन बातों का रखें खास ख्याल

Online Shopping Tips in Hindi: दिवाली (Diwali) के आसपास और उसके बाद भी ऑनलाइन (online) और ऑफलाइन (offline) सेल का सिलसिला चलता रहता है, असल में दिवाली से चलकर सेल लगभग एक महीने ही चलती है, क्योंकि की त्योहार आते ही रहते हैं। इस समय भारत में हर छोटी से बड़ी वैबसाइट (website) पर सेल (sale) का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो जान लें कि अगर आप सही तरह से खरीदारी (shopping) नहीं करते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। हाल ही में Flipkart से एक ग्राहक द्वारा iPhone 12 खरीदे जाने पर बॉक्स में निरमा साबुन प्राप्त हुआ। हालांकि शिकायत करने के बाद Flipkart ने शिकायत के बाद कुछ ही घंटों में अपनी गलती मान कर पूरा रिफंड किया। हालांकि, अगर आप किसी ट्रस्टवर्दी वैबसाइट से खरीदारी नहीं करते हैं तो आपको और भी ज़्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

online shopping

चलिए जानते हैं कि Online Shopping के दौरान किन बातों का ध्यान रखें

  • हमेशा भरोसेमंद वैबसाइट (Website) से ही खरीदारी करें।
  • खरीदारी से पेह्ले सेलर की रेटिंग और प्रॉडक्ट रिव्यू ज़रूर देखें। 
  • अगर आप Flipkart या Amazon से ख़रीदारी (shopping) कर रहे हैं तो Flipkart Assured य Amazon Fulfilled आइटम्स को ही खरीदें। इससे यह पुष्टि हो जाती है कि इन प्रोडक्टस को Amazon/Flipkart द्वारा वेरिफ़ाई किया गया है और इनमें स्कैम के मौके कम होते हैं।
  • अगर लग रहा है कि पार्सल के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है तो इसे स्वीकार न करें।
  • हमेशा अनबॉक्सिंग विडियो रिकॉर्ड करें, क्योंकि विडियो कोर्ट में भी एक मजबूत सबूत का काम करती हैं। 

National Consumer Helpline (NCH) पर शिकायत दर्ज करने के लिए क्या करें:

  • आप 1800-11-4000 या 14404 पर कॉल कर के अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 
  • या आप 8130009809 पर SMS कर सकते हैं, इस तरह वे आप से बात करेंगे।
  • इसके अलावा, आप https://consumerhelpline.gov.in/user/signup.php पर जाकर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप NCH, Consumer और UMANG में से कोई ऐप डाउनलोड कर के शिकायत रजिस्टर कर सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles