56 दिनों तक चकाचक चलेगा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और इतना सब, वोडाफोन आइडिया के ये रिचार्ज प्लांस हैं सबसे तोडू!
Vodafone Idea के पास ऐसे चार प्रीपेड प्लांस हैं जिनके साथ यूजर्स को 56 दिनों की सर्विस वैलीडिटी मिलती है।
ये प्लांस देश के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में उपलब्ध हैं।
Vi का 369 रुपए वाला प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 4GB डेटा और 600 SMS के साथ आता है।
देश के तीसरे सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर Vodafone Idea (Vi) के पास ऐसे चार प्रीपेड प्लांस हैं जिनके साथ यूजर्स को 56 दिनों की सर्विस वैलीडिटी मिलती है। इन प्लांस में कई अलग-अलग तरह के बेनेफिट्स मिलते हैं जिनसे एक बड़े पैमाने पर यूजर्स की जरूरतें पूरी होती हैं। 56 दिनों की वैलीडिटी वाले वोडाफोन आइडिया के चार प्लांस की कीमत ₹369, ₹579, ₹795 और ₹649 है। ये प्लांस देश के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में उपलब्ध हैं। आइए इनके बेनेफिट्स पर एक नजर डालते हैं और समझते हैं कि इनमें से हर एक के साथ आपको क्या मिल रहा है।
SurveyVodafone Idea के 56 दिन वाले प्लांस
₹369 प्लान: Vi का 369 रुपए वाला प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 4GB डेटा और 600 SMS के साथ आता है। यह कोई डेटा-केंद्रित प्लान नहीं है। इसमें यूजर्स को 56 दिनों की सर्विस वैलीडिटी मिलती है और FUP लिमिट खत्म होने के बाद वो ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ने पर कभी भी डेटा वाउचर्स के साथ रिचार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Apple के सबसे प्रीमियम iPhone पर 17 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, चेक करें पूरी डील
₹579 प्लान: 579 रुपए वाले प्लान के साथ यूजर्स को 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ ऑफर की जाने वाली सर्विस वैलीडिटी भी 56 दिन है। इसके अतिरिक्त लाभ Vi हीरो अनलिमिटेड बेनेफिट्स हैं जिनमें बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स शामिल हैं।
₹649 प्लान: वोडाफोन आइडिया का 649 रुपए वाला प्लान 2GB डेली डेटा के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को हर रोज रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इसके अलावा, इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी शामिल हैं। साथ ही यहां आपको वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स भी मिलने वाले हैं।
₹795 प्लान: लिस्ट का आखिरी 795 रुपए वाला प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB डेली डेटा और हर रोज 100 एसएमएस ऑफर करता है। इसके अलावा इस प्लान के तहत 12 AM – 12 PM के बीच अनलिमिटेड डेटा, डेटा डिलाइट्स और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे अतिरिक्त बेनेफिट भी मिलते हैं। इसमें कंपनी 60 दिनों के लिए Vi Movies & TV सब्स्क्रिप्शन के साथ 16 OTTs भी ऑफर करती है।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile