IPL 2022 शुरू हो चुका है। इसी को देखते हुए बाजार में Reliance Jio, Airtel और Vi के कई प्लांस हैं जो IPL 2022 को फ्री में देखने में आपकी मदद करते हैं। ऐसा भी कह सकते है कि इन प्लांस के साथ आपको Disney+ Hotstar का एक्सेस मिलता है। हालांकि अब Vi ने IPL 2022 को सभी के लिए एक्सेसेबल बनाने के लिए दो नए रिचार्ज प्लांस पेश कर दिए हैं। आप इन प्लांस की मदद से आईपीएल 2022 यानि Indian Premier League 2022 का आनंद ले सकते हैं।
यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Vi ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लांस को पेश किया है, यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि ये दो नए Vodafone Idea Plans 499 रुपये और 1,066 रुपये की कीमत में लॉन्च किए गए हैं। इसके अलावा आपको इन प्लांस में Disney+ Hotstar Mobile Membership मिल रही है, इतना ही नहीं यह प्लांस 2GB डेली डेटा के साथ आते हैं, इसके अलावा इन प्लांस में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अन्य की बेनेफिट मिलते हैं। आइए जानते है कि आखिर इन प्लांस में आपको क्या मिलता है। हालांकि यहाँ आपको याद रखना चाहिए कि इन प्लांस को खासतौर पर IPL 2022 को ध्यान में रखते हुए ही पेश किया गया है।
यहाँ आपको बता देते है कि 499 रुपये की कीमत में Vi ने एक नए प्लान को Disney+ Hotstar Access के साथ लॉन्च किया है। इस प्लान में आपको डेली 2GB देता तो मिलता ही है, साथ ही आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 SMS भी डेली मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी भी मिलती है। आइए अब जानते है कि आखिर दूसरे रिचार्ज प्लान में यानि 1,066 रुपये की कीमत वाले Vi Plan में आपको क्या मिल रहा है।
यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Vi के इस प्लान में आपको डेली 2GB डेटा मिलता है, इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। साथ ही इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर इस्तेमाल के लिए 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। यहाँ आपको बता देते है कि इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते है तो आप इसके माध्यम से पहले प्लान की तरह ही IPL 2022 का आनंद ले सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile