अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले हैं ये पांच स्मार्टफोंस: Poco, OnePlus, realme के फोंस हैं शामिल

अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले हैं ये पांच स्मार्टफोंस: Poco, OnePlus, realme के फोंस हैं शामिल
HIGHLIGHTS

जल्द भारत में एंट्री लेगा Poco X4 5G

31 मार्च को आ सकता है OnePlus 10 Pro 5G

Realme C31 को भी 31 मार्च को किया जा सकता है लॉन्च

ओप्पो, वनप्लस और रियलमी जैसे स्मार्टफोन निर्माता जल्द ही अपने कुछ नए स्मार्टक्फोंस को भारतीय बाज़ार में पेश करने वाले हैं। ये सभी फोंस अगले हफ्ते लॉन्च हो सकते हैं जिनमें Poco X4 5G, OnePlus 10 Pro और Realme C31 आदि शामिल हैं। चलिए जानते हैं इन अपकमिंग फोंस के बारे में…

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M33 5G की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, इस दिन लॉन्च करेगा सैमसंग अपना नया 5G फोन

Xiaomi 12 series

xiaomi 12  pro

Xiaomi 12 series को आने वाले दिनों में भारतीय बाज़ार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस स्मार्टफोन को मार्च 2022 में लॉन्च करने वाली थी। हालांकि, अभी तक कंपनी ने स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

Poco X4 5G

Poco X4 5G

Poco X4 5G को 10 अप्रैल 2022 में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को कंपनी MWC 2022 के दौरान लॉन्च करने वाली थी। स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट में 108MP का रियर कैमरा मिलता है जबकि भारतीय वेरिएंट को 64MP कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को लेजर ब्लू, पोको यैलो और लेजर ब्लैक कलर  में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: RRR की कमाई में वीकेंड पर आया उछाल, जानें अब तक का कलेक्शन

OnePlus 10 Pro 5G

OnePlus 10 Pro

OnePlus 10 Pro 5G को 31 मार्च 2022 को भारत में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी OnePlus Buds Pro के रेडिएंट सिल्वर वर्जन को भारत, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है।  

चीन में लॉन्च हुआ OnePlus 10 Pro स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC द्वारा संचालित है और डिवाइस में 6.7 इंच की QHD+ LTPO डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स है।

यह भी पढ़ें: मिनटों में जानें पिछले 6 महीने में कहाँ कहाँ इस्तेमाल हुआ आपका Aadhaar Card, ये रही डिटेल्स

Realme C31

realme c31

Realme C31 को 31 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। किफ़ायती स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है और स्मार्टफोन Unisoc T612 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है व इसे 4GB रैम का साथ दिया गया है। डिवाइस को भारतीय बाज़ार में Rs 10,000 की कीमत में पेश किए जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy M33 5G

Galaxy M33 5G

Samsung Galaxy M33 5G को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। सैमसंग ने पिछले महीने Galaxy M33 5G को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। 

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani ने का यूजर्स को दिया सबसे बड़ा IPL 2022 तोहफा, Jio के सबसे सस्ते Cricket Plans

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo