6 अलग अलग कलर में आएगा माथे पर चिपकने वाला ये ‘छोटू डिवाइस’.. क्या हो सकता है प्राइस
Temple Device को लेकर बड़ी जानकारी इंटरनेट पर आ रही है।
Temple Device को कंपनी 6 अलग अलग कलर में लॉन्च करने वाली है।
माथे पर चिपकने वाले इस छोटू डिवाइस की प्री-ऑर्डर जल्द शुरू होने वाली है।
अगर आप वेयरेबल के शौकीन हैं तो आपके लिए इंटरनेट पर एक बड़ी खबर आ रही है। इस समय Temple Device को लेकर बड़ा हाइप बना हुआ है। अगर देखा जाए तो इंडिया के बाजार में अगर किसी चीज का सबसे ज्यादा और बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है तो वह माथे पर चिपकने वाला Temple Device ही है। अभी तक के लिए Zomato के फाउन्डर के माथे पर इस डिवाइस को केवल गोल्डन शेड में ही देखा गया है, लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार Goyal की ओर से इस डिवाइस के अलग अलग कलर की जानकारी दी है। इतना ही नहीं, टेम्पल डिवाइस के प्री-ऑर्डर को लेकर भी जानकारी सामने आई है।
SurveyTemple Device को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
अगर Zomato के फाउन्डर की ओर से X पर शेयर किए गए पोस्ट को देखा जाए तो यहाँ टेम्पल डिवाइस के कलर सामने आए हैं। इस डिवाइस को True Gold, Rose Gold, Black Mirror, Realme Jade के साथ साथ Deep Blue और Purple Funk कोलोए में आने वाला है। हालांकि, इस पोस्ट में यह भी लिखा है कि टेम्पल डिवाइस के ये शुरुआती कलर होने वाले हैं। इसके कई मतलब हो सकते हैं, या तो डिवाइस को कई अन्य कलर में भी लॉन्च किया जा सकता है, या शुरुआती ग्राहकों को इस कलर में मिलने वाले के बाद इस डिवाइस को कुछ आने कलर्स में भी पेश किया जा सकता है। अभी तक के लिए किसी भी बात को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Six colors for the launch edition of @temple
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) October 1, 2026
Pre-orders open soon – hopefully next week; just need certainty on a couple more items.
Folks on early access waitlist get priority access. Join the waitlist at https://t.co/hi9q1VXygW
Can’t wait to get this 𝗂̶𝗇̶… pic.twitter.com/NVktLJ16yt
कब से प्री-ऑर्डर पर आ रहा है टेम्पल डिवाइस?
X Post से मिल रही जानकारी के अनुसार, Deepinder Goyal की ओर से यह भी हिंट दिया गया है कि यह डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए अगले हफ्ते आने वाला है। अब देखना गई कि आखिर यह वाकई सीधा प्री-ऑर्डर के लिए आते हैं, या पहले इन्हें पेश किया जा सकता है?
क्या हो सकती है टेम्पल डिवाइस की कीमत?
Deepinder Goyal की ओर से टेम्पल डिवाइस के प्री-ऑर्डर जी जानकारी तो दे दी गई है, लेकिन अभी तक के लिए यह जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इसकी शिपिंग कब होने वाली है। ऐसा हो सकता है कि 2026 के खत्म होने से पहले यह आपके हाथों में हो। अभी लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
क्या हो सकता है टेम्पल डिवाइस का प्राइस?
अगर टेम्पल डिवाइस को देखा जाए तो इसकी कीमत को लेकर अभी तक के लिए कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह डिवाइस 1000 डॉलर यानि लगभग लगभग 1 लाख रुपये के प्राइस में लॉन्च हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 7500mAh की बैटरी के साथ POCO C95 Pro हुआ लॉन्च.. कीमत के साथ देखें टॉप फीचर
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
