15 साल पुरानी 2 घंटे 43 मिनट की इस सस्पेंस थ्रिलर ने रातों-रात हिला डाला ओटीटी, टॉप 3 में जमकर कर रही ट्रेंड, IMDb 8.2

HIGHLIGHTS

अजय देवगन की पुरानी फिल्म दृश्यम फ़िलहाल सुर्ख़ियों में है।

आज इस मूवी का तीसरा पार्ट दृश्यम: द कन्क्लूज़न भी रिलीज होने वाला है।

ओटीटी पर दृश्यम का पहला पार्ट ट्रेंड कर रहा है।

15 साल पुरानी 2 घंटे 43 मिनट की इस सस्पेंस थ्रिलर ने रातों-रात हिला डाला ओटीटी, टॉप 3 में जमकर कर रही ट्रेंड, IMDb 8.2

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस वक़्त सुपरस्टार अजय देवगन अपनी मूवी दृश्यम: द कन्क्लूज़न को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। यह मूवी आज यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इसी बीच ओटीटी पर दृश्यम के पहले भाग ने तहलका मचाया हुआ है। सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर मूवी बनने के बाद अब दृश्यम की ओटीटी पर अपना सिक्का जमाने की बारी आई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ओटीटी पर रातों रात छाई दृश्यम

दृश्यम 3 की रिलीज से पहले ओटीटी पर अजय देवगन की एक पुरानी फिल्म दृश्यम दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। दृश्यम साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म उस समय की बॉक्स-ऑफिस की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। यही कारण है कि फिलहाल दृश्यम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। दृश्यम इस समय प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

दृश्यम की रिलीज को 15 साल का समय बीत गया है, लेकिन 15 सालों के बाद भी आज ये मूवी फैंस के बीच सुर्ख़ियों में है, इतना ही नहीं, इस मूवी एक फैंस तो इसे बेहद पसंद करते ही हैं, साथ ही इस मूवी के क्रिटीक्स भी इस पर पॉजिटिव रिस्पांस देते हैं। आज भी दृश्यम हिंदी सिनेमा की वन ऑफ द बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर मूवी मानी जाती है। यही कारण है कि आज दृश्यम अपने तीसरे पार्ट के सफर तक पहुंच सकी। मालूम हो कि अब तक दृश्यम फ्रेंचाइजी के दो पार्ट्स रिलीज किए जा चुके हैं को दोनों ही सफल रहे।

जिस तरह की एंडवांस बुकिंग फिलहाल दृश्यम 3 को लेकर चल रही है, उससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि कमर्शियल तौर पर तीसरा पार्ट इस सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी का सबसे सफल भाग रह सकता है।

क्या है दृश्यम की कहानी?

दृश्यम की कहानी एक आम इंसान विजय सालगांवकर (अजय देवगन) और उसके परिवार की है। विजय की बड़ी बेटी से अनजाने में ब्लैकमेल करने वाले आईजी के बेटे सैम की मौत हो जाती है। विजय अपने परिवार को जेल जाने से बचाने के लिए एक मास्टर प्लान बनाता है। वह फिल्मों से सीखे दिमागी खेल का इस्तेमाल करके 2 और 3 अक्टूबर यानी घटना के वक्त दूसरी जगह होने का एक ऐसा फर्जी सबूत तैयार करता है, जिसे पुलिस चाहकर भी नहीं तोड़ पाती। अंत में, विजय सैम की लाश को चालाकी से निर्माणाधीन पुलिस स्टेशन के फर्श के नीचे दफना देता है और सबूत न मिलने के कारण पुलिस के सामने जीत जाता है। इस मूवी को IMDb पर 8.2 की दमदार रेटिंग्स मिली हैं।

कब रिलीज होगी दृश्यम 3

बात की जाए अजय देवगन और तब्बू स्टारर दृश्यम 3 की रिलीज डेट के बारे में तो आज 2 अक्टूबर 2026 यानी कल इस मोस्ट अवेटेड मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। अभिनेता जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की पहली बार नए किरदारों के तौर पर दृश्यम फ्रेंचाइजी में एंट्री हुई है।

यह भी पढ़ें: OTT This Week: घर बैठे मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट, Netflix से Prime Video तक ये नए शो बना देंगे माहौल


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile