OTT This Week: घर बैठे मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट, Netflix से Prime Video तक ये नए शो बना देंगे माहौल

HIGHLIGHTS

ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता शानदार रहने वाला है।

इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर कई शानदार फिल्में और सीरीज़ रिलीज़ होंगी।

इस हफ्ते OTT पर कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर, ड्रामा और रोमांस जैसे अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे।

OTT This Week: घर बैठे मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट, Netflix से Prime Video तक ये नए शो बना देंगे माहौल

OTT This Week: ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता शानदार रहने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर एक दो नहीं बल्कि 7 से ज्यादा सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इस लिस्ट में एक्शन, कॉमेडी, और सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रियलिटी शोज शामिल हैं। इतना ही नहीं, इसमें हिंदी और साउथ मूवी के साथ-साथ कोरियन ड्रामा भी शामिल है। आइए जानते हैं क्या ख़ास है इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Dupahiya Season 2 (Prime Vedio)

सोनम नायर के निर्देशन में बनी इस मशहूर कॉमेडी-ड्रामा का दूसरा सीज़न अपनी पूरी कास्ट के साथ वापसी करेगा, जिसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा और दिनेश लाल यादव शामिल हैं। कहानी धड़कपुर के अजीबोगरीब निवासियों के इर्द-गिर्द घूमेगी, क्योंकि गाँव को नए अपराधों, नई मुश्किलों और मज़ेदार उलझनों का सामना करना पड़ेगा। यह सीरीज़ प्राइम वीडियो पर आज यानि 1 अक्टूबर को रिलीज़ हो चुकी है।

Love (Netflix)

इस तमिल रोमांटिक वेब सीरीज़ में अर्जुन दास और ऐश्वर्या लक्ष्मी, ‘FOUND’ और ‘Find My Bae’ नाम के डेटिंग ऐप्स के विरोधी फाउंडर्स तारा और मैथ्यू के रोल में हैं। उनकी प्रोफेशनल राइवलरी मॉडर्न रिश्तों के बारे में उनकी सोच की परीक्षा लेती है। यह सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

Ashirbad (JioHotstar)

यह एक बंगाली शो है जो चार भाइयों के एक ऐसे अस्त-व्यस्त घर पर आधारित है, जहाँ परिवार में कोई महिला सदस्य नहीं है, क्योंकि उनकी माँ उन्हें बचपन में ही छोड़कर चली गई थीं। यह सीरीज़ 28 सितम्बर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ हो चुकी है।

Pooja Meri Jaan (Zee5)

यह एक आने वाली क्राइम थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी, विक्रम सिंह चौहान और विजय राज़ मुख्य भूमिकाओं में हैं। नवजोत गुलाटी के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म रोमांटिक रिजेक्शन, स्टॉकिंग, टॉक्सिक ऑब्सेशन और सहमति जैसे विषयों पर आधारित है। यह सीरीज़ जी5 पर 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

Oh My Dog (Netflix)

पंकज त्रिपाठी और पवन मल्होत्रा ​​स्टारर यह इन्वेस्टिगेटिव कॉमेडी-ड्रामा दो समानांतर रहस्यों की कहानी है: एक बच्ची जो अपने खोए हुए इंडी डॉग ‘मोमो’ को ढूंढ रही है, और बिहार में एक युवा मज़दूर का गायब होना। यह सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर आज यानि 1 अक्टूबर को रिलीज़ हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में थिएटर पर रहेगा साउथ फिल्मों का कब्जा! दस्तक देंगी सस्पेंस और ड्रामा से भरी ये 7 धुआंधार फिल्में


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile