रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्लान लॉन्च किए हैं जो उन्हें आईपीएल 2022 टूर्नामेंट फ्री में देखने के लिए मदद करने वाले हैं।
कंपनी ने OTT प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar के साथ साझेदारी में 555 रुपये और 2999 रुपये की कीमत वाले किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं जो बिना किसी अतिरिक्त कीमत के Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन की पेशकश करते हैं।
नए 555 रुपये और 2999 रुपये के प्लान जियो की मौजूदा क्रिकेट प्लांस की लिस्ट में देखे जा सकते हैं
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्लान लॉन्च किए हैं जो उन्हें आईपीएल 2022 टूर्नामेंट फ्री में देखने के लिए मदद करने वाले हैं। कंपनी ने OTT प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar के साथ साझेदारी में 555 रुपये और 2999 रुपये की कीमत वाले किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं जो बिना किसी अतिरिक्त कीमत के Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन की पेशकश करते हैं। आइए जानते हैं इन प्लांस के बारे में आखिर इनमें आपको क्या मिलता है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
नए 555 रुपये और 2999 रुपये के प्लान जियो की मौजूदा क्रिकेट प्लांस की लिस्ट में देखे जा सकते हैं, हालांकि आप इन्हें MyJio App और Website के माध्यम से ही देख सकते हैं। लिस्ट में सबसे सस्ते प्लान की कीमत 499 रुपये है हालांकि इसके बाद यहाँ लिस्ट प्लांस की कीमत 3119 रुपये तक जाती है। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि 555 रुपये और 2999 रुपये के नए प्लान का लाभ केवल वे ही उठा सकते हैं, जो पिछले 28 दिनों से लगातार किसी भी जियो एक्टिव प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं।
555 रुपये का Jio प्लान मूल रूप से एक डेटा-ऑन प्लान है, जिसका अर्थ है कि यह आपको आपके मौजूदा करंट प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा प्रदान करता है और इसमें कोई कॉलिंग या SMS लाभ शामिल नहीं है। Jio का कहना है कि यह प्लान मुख्य रूप से क्रिकेट देखने के लिए है और इसका लाभ उठाने के लिए आपके पास एक अलग मौजूदा प्लान होना चाहिए।
क्या मिलता है 555 रुपये वाले प्लान में
नए प्लान की बात करें तो आपको 55 दिनों के लिए प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है, यानि आपको इस प्लान में कुल 55GB डेटा मिलता है। साथ ही चुनिंदा Jio ऐप्स और Disney+ Hotstar 12 महीनों के लिए सब्सक्रिप्शन मिलता है। एक बार जब आप अपनी डेली डेटा लिमिट को पूरा इस्तेमाल कर लेते हैं तो स्पीड में आपको कमी जरूर नजर आने वाली है।
Jio के पास एक 2,999 रुपये की कीमत वाला सालाना प्लान है जो केवल सीमित समय अवधि के लिए उपलब्ध है। इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स, प्रतिदिन 100 SMS और Jio ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान एक साल के लिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। यह भी एक मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान है।
अन्य Jio Recharge Plan जो IPL 2022 देखने में करेंगे मदद
अगर आप IPL 2022 को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं तो Jio के पास 1499 रुपये और 4199 रुपये के प्लान भी हैं। ये बड़ी स्क्रीन पर Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन ऑफर करते हैं।
1,499 रुपये में आपको प्रति दिन 2GB, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, और 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 100 SMS के साथ-साथ Disney+ Hotstar ऐप का एक साल का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 4199 रुपये का प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स के साथ प्रतिदिन 3GB ऑफर करता है। इस प्लान में बड़ी स्क्रीन पर एक साल के लिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। Jio के सभी क्रिकेट प्लांस को यहाँ देखें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile