अक्सर ऐसा देखने में आता है कि भारतीय जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उन्हें मोबाइल नेटवर्क और महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स को खरीदना पड़ता है, जो एक बड़े झमेले जैसा है। अनजान देश में मैप्स देखने, जरूरी बैंकिंग ओटीपी प्राप्त करने के अलावा परिजनों को कॉल करने के लिए या तो एयरपोर्ट पर लोकल सिम या महंगा ट्रेवल eSIM खरीदने लड़ते हैं, इसके अलावा अगर ऐसा नहीं करते हैं तो भारी भरकम बिल आता है।
हालांकि, आजकल इस समस्या का हल अंतरराष्ट्रीय रोमिंग वाले पैक्स से मिल रहा है, या कुछ टेलिकॉम कंपनी तो रोमिंग ही फ्री कर दे रही हैं। ऐसा ही कुछ Vi की ओर से भी किया गया है। असल में, Vodafone Idea ने अपने ग्राहकों को एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने नए ‘Vi पे सब हैं VIP’ कैंपेन के तहत कुछ चुनिंदा प्रीपेड, पोस्टपेड और एंटरप्राइज प्लान्स के साथ इन-बिल्ट फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा जोड़ दी है। यहाँ आपको इस सेवा और उन प्लांस के बारे में जानकारी मिलने वाली है, जो आपको ये खास सुविधा देने वाले हैं।
इस नई सुविधा के अंदर Vi के योग्य प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को विदेश जाने पर अलग से कोई भारी-भरकम रोमिंग पैक खरीदने की जरूरत नहीं होगी। यूजर का मौजूदा भारतीय Vi नंबर ही विदेश में सीधे काम करने वाला है, इसी से वह बैंकिंग सेवाओं, जरूरी कॉल्स और इंटरनेट से बिना नए सिम को खरीद जुड़े रह सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस बंडल बेनिफिट से बार-बार विदेश यात्रा करने वाले यूजर्स को सालाना लगभग 9,000 रुपये के आसपास की बचत होने वाली है?
Growth takes businesses to new markets and opportunities. With the all-new International Roam Free Plans, stay connected wherever business takes you. Ready to go global?
— Vi Business India (@ViBusinessIndia) September 25, 2026
Know more: https://t.co/CVEv3bx8DX#InternationalRoaming #RoamFree #ReadyForNext pic.twitter.com/vj8DI4Z0ss
कंपनी के अनुसार, यह इन-बिल्ट रोमिंग बेनिफिट दुनिया के 170 से ज्यादा देशों में कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला है। हालांकि, यह सुविधा सभी रिचार्ज प्लांस के साथ नहीं मिल रही है, बल्कि चुनिंदा कैटेगरीज पर ही उपलब्ध कराई गई है। जैसे अगर आप कंपनी का पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं तो 501 रुपये से शुरू होने वाले चुनिंदा प्लान्स पर यह लाभ मिलेगा, दूसरी ओर अगर आप Prepaid Connection इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सालाना अनलिमिटेड डेटा पैक्स के साथ यह सुविधा मिलने वाली है।
इसके अलावा कॉर्पोरेट और एंटरप्राइज यूजर्स को देखते हैं तो इनके लिए 451 रुपये से शुरू होने वाले बिजनेस प्लान्स में यह सेवा इन-बिल्ट मिलने वाली है। प्लान के आधार पर यूजर्स एक साल में अधिकतम तीन अंतरराष्ट्रीय ट्रिप्स के दौरान इस कॉम्प्लिमेंट्री रोमिंग बेनिफिट का फायदा ले सकते हैं।
यहां यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि ‘फ्री’ रोमिंग का मतलब विदेश में अनलिमिटेड कॉलिंग या अनलिमिटेड इंटरनेट नहीं है। आपके द्वारा चुने गए प्लान के हिसाब से एक निश्चित डेटा कोटा और आउटगोइंग कॉलिंग मिनट्स आपको जैसे मिलते आए हैं, और प्लान के अनुसार आपको मिलते रहने वाले हैं। निर्धारित लिमिट खत्म होने के बाद अतिरिक्त इस्तेमाल पर स्टैन्डर्ड अंतरराष्ट्रीय रेट्स लगने वाले हैं। इसलिए इसे पूरी तरह अनलिमिटेड समझने के बजाय प्लान के साथ मिलने वाले तय कॉम्प्लिमेंट्री कोटे के रूप में देखना चाहिए ताकि बाद में बिल को लेकर कोई भ्रम न रहे।
अगर आप भी विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे हैं और Vi के इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो एयरपोर्ट पहुंचने से पहले कुछ बुनियादी बातों की जांच लें। सबसे पहले Vi ऐप पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि जिस देश की आप यात्रा कर रहे हैं, वह कंपनी की 170 से अधिक देशों वाली लिस्ट में आता है या नहीं। इसके साथ ही अपने प्लान के विवरण में देख लें कि आपको यात्रा के लिए कितना फ्री डेटा और कितने कॉलिंग मिनट्स मिले हैं। इसके बाद आखिरी चीज के तौर पर यह जांच कर लें कि Vi ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर आपने अपने नंबर पर इंटरनेशनल रोमिंग सर्विस को एक्टिवेट किया है या नहीं।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus 5G की भारत में क्या होगी कीमत..लॉन्च से पहले सामने आई महत्त्वपूर्ण डिटेल्स