Vodafone-idea के धांसू 4G Plans, सस्ते लेकिन बेनेफिट देते हैं छप्पर फाड़, अब क्या करेंगे Jio-Airtel
यहाँ इस लिस्ट में कुल छह 4G डेटा वाउचर हैं जिन्हें आप Vodafone Idea (Vi) की ओर से खरीद सकते हैं।
16 रुपये का बेस वाउचर 1GB डेटा के साथ आता है और यह 24 घंटे या 1 दिन की वैलिडीटी ऑफर करता है।
यहाँ इस लिस्ट में कुल छह 4G डेटा वाउचर हैं जिन्हें आप Vodafone-idea की ओर से खरीद सकते हैं। इन प्लान्स की कीमत 16 रुपये, 48 रुपये, 98 रुपये, 251 रुपये, 351 रुपये और 601 रुपये है।

भारत में तीसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर Vodafone Idea यूजर्स को मल्टीपल प्रीपेड 4G डेटा वाउचर ऑफर करता है। ये 4G वाउचर उन दोनों लोगों के लिए उपयुक्त हैं, जो दिन भर के लिए केवल एक छोटा डेटा बूस्ट चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी (FUP) लिमिट डेटा की पहुँच को समाप्त कर दिया है और उन लोगों के लिए भी जो घर से आराम से काम करने के लिए अधिक डेटा चाहते हैं। यहाँ इस लिस्ट में कुल छह 4G डेटा वाउचर हैं जिन्हें आप Vodafone-idea की ओर से खरीद सकते हैं। इन प्लान्स की कीमत 16 रुपये, 48 रुपये, 98 रुपये, 251 रुपये, 351 रुपये और 601 रुपये है।
Vodafone idea के सबसे शानदार 4G data Voucher
यहाँ इस लिस्ट में कुल छह 4G डेटा वाउचर हैं जिन्हें आप Vodafone Idea (Vi) की ओर से खरीद सकते हैं। 16 रुपये का बेस वाउचर 1GB डेटा के साथ आता है और यह 24 घंटे या 1 दिन की वैलिडीटी ऑफर करता है।
Vodafone idea के अन्य 4G Data Recharge Voucher
फिर आप 48 रुपये का डेटा वाउचर खरीद सकते हैं, जिसमें आपको 28 दिनों के लिए 3GB डेटा मिलेगा। यह टेल्को के 28 दिनों के अनलिमिटेड प्लान के तौर पर एक बेस्ट रिचार्ज प्लान कहा जा सकता है। इसके अलावा अगर अगले Vodafone-idea Data Voucher की चर्चा करें तो लिस्ट में अगला प्लान 98 रुपये की कीमत में आने वाला डेटा वाउचर है, इसके साथ उपयोगकर्ताओं को 28 दिनों की वैलिडीटी के साथ 12GB डेटा मिलता है। यह ध्यान देने योग्य है कि पहले, टेल्को ने समान राशि के लिए केवल 6GB डेटा की पेशकश की थी। लेकिन बाद में इसे 12GB डेटा के तौर पर बढ़ा दिया गया था।

Vodafone-idea Work From Home 4G Data Voucher
इसके बाद अगर अगले प्लान की चर्चा की जाए तो दो डेटा वाउचर आपको वोडाफोन आइडिया की ओर से और मिलते हैं, जो विशेष रूप से उन उपयोगकर्ताओं के लिए है जो अभी भी 'वर्किंग फ्रॉम होम' कर रहे हैं। पहला 251 रुपये का 4G प्लान है, जो 50GB डेटा के साथ आता है और इसकी वैलिडीटी 28 दिनों की है। यदि आप अधिक डेटा और अधिक वैलिडीटी की तलाश में हैं, तो आप 100 रुपये अधिक का भुगतान कर सकते हैं और 351 रुपये के वाउचर के लिए जा सकते हैं।
351 रुपये के डेटा वाउचर के साथ यूजर्स को 100GB डेटा मिलता है और इस प्लान की वैलिडीटी भी 56 दिनों की है। Vodafone Idea का छठा और सबसे महंगा 4G डेटा वाउचर 601 रुपये में आता है। इस वाउचर की खासियत यह है कि यह ओवर-द-टॉप (OTT) बेनिफिट के साथ आता है। यूजर्स को 75GB डेटा और एक साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, इस प्लान की वैलिडीटी 56 दिनों के की है।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile