Vi यूजर्स को फिर लगा करारा झटका, कंपनी का महंगा रिचार्ज पड़ेगा और भी महंगा, जानें पूरा मामला...
वोडाफोन ने बदला Rs 901 रिचार्ज का यह लाभ
70 दिन की वैधता के लिए एक और सस्ता विकल्प है मौजूद
Rs 901 के रिचार्ज में हर रोज़ 3GB डाटा ऑफर करता है Vodafone idea

हाल ही में एयरटेल (Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) और जियो (Jio) ने अपने ग्राहकों को निराश करते हुए अपने रिचार्ज प्लान (recharge plan) की कीमतों में बदलाव किए थे। अब टेलीकॉम ऑपरेटर (telecom operator) महंगे रिचार्ज और कम वैधता वाले प्लान के साथ ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। रिचार्ज कीमतों को बढ़ाए ज़्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन वोडाफोन आइडिया (Vi) ने एक बार फिर यूजर्स को निराश किया है। वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) ने अपने Rs 901 वाले रिचार्ज प्लान (recharge plan) की वैधता को कम कर दिया है और इसमें मिलने वाले लाभ में भी कमी की है। इस तरह ग्राहकों को यह रिचार्ज पहले की तुलना में और भी महंगा पड़ेगा।
वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) ने कम की Rs 901 वाले रिचार्ज प्लान की वैधता
Rs 901 के रिचार्ज में कंपनी अब 70 दिन की वैधता दे रही है जबकि पहले इस रिचार्ज में 84 दिन की वैधता मिलती थी। बेनिफ़िट की बात करें तो वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) प्लान के तहत हर रोज़ 3GB डाटा के साथ 48GB अतिरिक्त डाटा, अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 SMS का लाभ ऑफर कर रहा है।

ग्राहक प्लान के तहत रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच नाइट डाटा एंजॉय कर सकते हैं और सोमवार से शुक्रवार के बीच न उपयोग हुए डाटा को कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में Disney+ Hotstar Mobile का एक साल का फ्री सब्स्क्रिप्शन (Disney+ Hotstar Mobile free subscription) भी मिल रहा है।

70 दिन की वैधता के साथ आता है Vodafone का Rs 599 वाला प्लान
अगर वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) के इस प्लान की बात करें तो यह Rs 599 में आता है और इसकी अवधि भी 70 दिन है। हालांकि इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा ही मिलता है। अगर आप बहुत अधिक डाटा का उपयोग नहीं करते हैं तो यह रिचार्ज आपके लिए है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। इसके साथ ही प्लान में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डाटा रोलओवर (weekend data rollover), Vi मूवी और TV क्लासिक का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है। साथ ही यूजर्स हर महीने 2GB बैकअप डाटा (backup data) पा सकते हैं जिसके लिए उन्हें अलग से चार्ज नहीं देना होगा। इस डाटा को पाने के लिए 121249 डायल करना होगा या सीधे मोबाइल ऐप (mobile app) से भी इसे पाया जा सकता है।
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile