Digit.in

Vodafone idea ग्राहकों को घर बैठे मिलेगी नई सिम की होम डिलिवरी, जानें क्या है नई सेवा

Highlights

Vodafone idea अब मोबाइल नंबर की भी कर रहा है होम डिलिवरी

प्रीमियम मोबाइल नंबर की होगी होम डिलिवरी

जानें कैसे पाएं Vodafone यूजर्स अपनी पसंद का नंबर

Vodafone idea ग्राहकों को घर बैठे मिलेगी नई सिम की होम डिलिवरी, जानें क्या है नई सेवा

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने हाल ही में एक नई सेवा (Vi new service) शुरू की है जिसमें यूजर्स चुनिन्दा शहरों में कस्टमाइज़ या प्रीमियम मोबाइल नंबर्स पा सकते हैं। कस्टम मोबाइल नंबर यूजर की चॉइस के हिसाब से बनाया जा सकता है और यह उनकी जन्म तिथि (birth date), या एनिवर्सरी से बना एक नंबर हो सकता है। ये नए प्रीमियम मोबाइल नंबर यूजर के घर पर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के डिलीवर किए जाएंगे।

vodafone idea news

ये सेवा बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, सूरत, बेंगलुरु और जयपुर में उपलब्ध है। यह भी पढ़ें: Spider-Man से लेकर Pushpa: The Rise तक खूब मचा रही हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल, नए साल से पहले दो और फिल्में हैं कतार में

कस्टम Vi मोबाइल नंबर कैसे पाएं? (How to get a custom Vi mobile number)

  • यूजर्स को इसके लिए वोडाफोन आइडिया (Vi) की वैबसाइट पर जाना होगा और चूजिंग यौर फ़ैन्सी मोबाइल नंबर ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा या सीधे इस लिंक https://www.myvi.in/new-connection/choose-your-fancy-mobile-numbers-online पर जाना होगा।
  • अब यहां आपको अपना पिन कोड, वर्तमान में चल रहे मोबाइल नंबर आदि की जानकारी देनी होगी।
  • अब आपको अपनी पसंद का नंबर चुनने का विकल्प दिखाई देगा। यहां आप अपनी पसंद का नंबर चुन सकते हैं या अपनी पसंद का नंबर एंटर कर सकते हैं जिसमें आपके जन्मदिन की तारीख, एनिवर्सरी या आपके पसंदीदा नंबर आते हों।
  • याद रहे, आपके द्वारा एंटर किए गए नंबर हमेशा उपलब्ध नहीं होंगे। कुछ प्रीमियम नंबर फ्री होते हैं तो कुछ के लिए Rs 500 से Rs 2000 के बीच की राशि खर्च करनी पड़ती है।
  • एक बार प्रीमियम नंबर चुनने के बाद आप अपना नाम, ऑर्डर करने के लिए एड्रैस की जानकारी भर के नए मोबाइल कनेक्शन (new mobile connection) के लिए पेमेंट कर सकते हैं।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles