एक महीने के लिए फ्री डेटा और टॉकटाइम, ये हैं Vi के सस्ते प्लान, 49 रुपये से शुरू है इनकी कीमत

Highlights

यहाँ आप Vi के सबसे सस्ते प्लांस के बारे में जान सकते हैं

इस लिस्ट में Vi के 3 सबसे कम कीमत वाले Recharge Plan शामिल हैं

Vi के इन सस्ते रिचार्ज प्लांस की कीमत 49 रुपये से शुरू होती है

Vodafone idea की बात करें तो टेलिकॉम कंपनी की ओर से अपने यूजर्स को कई सबसे सस्ते और बेहतरीन रिचार्ज प्लांस ऑफर किए जाते हैं। जहां हम देख रहे है कि यह युग अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का है। हालांकि आज भी ऐसे की यूजर्स हैं जो सीमित डेटा और कॉलिंग में ही संतुष्ट हैं। अगर आप भी ऐसे ही एक यूजर हैं तो आपके लिए Vi के पास कई कॉम्बो/वैलिडिटी रिचार्ज पैक मौजूद हैं। इन प्लांस में Vi यानि Vodafone Idea की ओर से डेटा के साथ टॉकटाइम भी ऑफर किया जाता है। आइए एक नजर डालते हैं इन प्लांस पर जो Vi की ओर से मात्र 49 रुपये की शुरुआती कीमत में आते हैं। 

49 रुपये की कीमत में आने वाला Vi Recharge 

अगर हम Vi के इस रिचार्ज प्लान की चर्चा करें जो मात्र 49 रुपये की कीमत में आता है तो आपको बता देते हैं कि इस प्लान में आपको 38 रुपये का टॉकटाइम मिलता है, इसके अलावा डेटा भी इस प्लान में आपको Vi की ओर से दिया जा रहा है। इस रिचार्ज प्लान में Vi आपको 100MB डेटा ऑफर करता है। हालांकि इस प्लान में आपको कोई भी SMS फ्री में नहीं मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको Vi की ओर से 14 दिनों की वैलिडीटी दी जा रही है। 

79 रुपये का Vi Recharge 

इस Vi Recharge Plan की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि यह प्लान यूजर्स को 64 रुपये का टॉकटाइम ऑफर कर रहा है। इसके अलावा इस रिचार्ज प्लान में 200MB डेटा ऑफर किया जा रहा है। हालांकि प्लान आपको कोई भी Free SMS नहीं मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडीटी 28 दिनों की है।

95 रुपए वाला Vi Recharge Plan

इसके बाद हमने इस लिस्ट में Vi के 95 रुपये की कीमत माने आने वाले प्लान को रखा है। इस प्लान में कंपनी आपको 74 रुपये का टॉकटाइम दे रही है। इसके अल्वा इस प्लान में 200MB डेटा भी आपको मिलता है, हालांकि इस प्लान भी आपको फ्री SMS की सुविधा नहीं मिलती है। प्लान की वैलिडीटी की बात करें तो यह 35 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles