44 रुपये में पूरे महीने OTT का मज़ा, JioHotstar पर जी भर के देखो फिल्में-सीरीज, साथ में मिलेगा डेटा

44 रुपये में पूरे महीने OTT का मज़ा, JioHotstar पर जी भर के देखो फिल्में-सीरीज, साथ में मिलेगा डेटा

भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक किफायती OTT प्लान ऑफर कर रही है। कंपनी का 44 रुपये वाला डेटा वाउचर उन यूजर्स के लिए खास माना जा रहा है जो कम कीमत में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन प्राप्त करना चाहते हैं। IPL 2026 फाइनल, लोकप्रिय टीवी शोज और नई रिलीज़ होने वाली कंटेंट देखने के इच्छुक ग्राहकों के लिए यह प्लान एक बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या मिलता है Vi के 44 रुपये वाले प्लान में?

Vodafone Idea के 44 रुपये प्रीपेड वाउचर के साथ ग्राहकों को 1GB डेटा दिया जाता है। हालांकि इस प्लान का सबसे बड़ा आकर्षण JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है, जो 28 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध कराया जाता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक डेटा वाउचर है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है। यानी प्लान रिचार्ज कराने पर कॉलिंग या नंबर की वैधता नहीं बढ़ेगी। इसके अलावा ग्राहकों को आउटगोइंग SMS की सुविधा भी नहीं मिलती।

कंपनी के अनुसार, इस प्लान के साथ मिलने वाला 1GB डेटा उसी दिन रात 11:59 बजे तक मान्य रहता है जिस दिन रिचार्ज किया गया हो। इसलिए यह प्लान मुख्य रूप से उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो कम खर्च में JioHotstar का एक्सेस चाहते हैं।

Vodafone Idea Vi affordable 84 days recharge plan offer Unlimited call limited data and SMS

JioHotstar का सीधा सब्सक्रिप्शन कितना महंगा?

अगर कोई ग्राहक सीधे JioHotstar प्लेटफॉर्म से मोबाइल सब्सक्रिप्शन खरीदना चाहता है, तो इसके लिए 3 महीने का प्लान 149 रुपये में उपलब्ध है। ऐसे में Vi का 44 रुपये प्लान उन लोगों के लिए एक वैकल्पिक विकल्प बन जाता है जिन्हें केवल 28 दिनों के लिए OTT एक्सेस चाहिए और साथ में कुछ डेटा भी मिल जाए।

Airtel और Jio भी दे रहे हैं OTT बेनिफिट

JioHotstar एक्सेस केवल Vodafone Idea तक सीमित नहीं है। Bharti Airtel और Reliance Jio भी अपने कई प्रीपेड प्लान्स के साथ यह सुविधा दे रहे हैं। खासतौर पर Reliance Jio अपने 349 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले अधिकांश प्रीपेड प्लान्स में JioHotstar Mobile और TV दोनों तरह की एक्सेस उपलब्ध करा रहा है।

कम कीमत में OTT कंटेंट देखने के इच्छुक ग्राहकों के लिए Vodafone Idea का 44 रुपये प्लान फिलहाल सबसे सस्ते विकल्पों में से एक माना जा सकता है, हालांकि इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर के नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: सोने में जोरदार तेज़ी, चांदी का 5000 रुपये उछला भाव, जानें 1 जून 2026 के ताजा रेट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile